फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय पर्यटक वाहनों में अब जीपीएस ट्रैकिंग की तैयारी

Sun, 15 Sep 2019 07:37 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराजगंज
विज्ञापन
भारत-नेपाल द्वार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

नेपाल में अब भारतीय पर्यटक वाहनों पर नेपाल पर्यटन बोर्ड जीपीएस (ग्लोबल पोजिन सिस्टम) लगाने की तैयारी कर रही। इससे पर्यटन बोर्ड भारतीय और विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा और निगरानी करेगा। बता दें कि जीपीएस गाड़ी में निःशुल्क लगेगा। 

विज्ञापन


इस बात की जानकारी देते हुए सोनौली सीमा से सटे नेपाल बेलहियां पहुंचे नेपाल सांस्कृतिक पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय सचिव शशि राम न्योपने ने कहा कि कि नेपाल घूमने आने वाले भारतीय और विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा सहित उनकी निगरानी के लिए सरकार गंभीर है।

उन्होंने कहा कि पर्यटक और पर्यटन व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सरकार सभी बिंदुओं पर काम कर रही है। इस जीपीएस को टूरिज्म सेट लाइट एप के साथ जोड़ा जाएगा। इससे पर्यटको के वाहनों और उनकी संख्या नेपाल आने की पूरी जानकारी मंत्रालय के पास रहेगी। जिसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सबसे अधिक भारतीय और विदेशी पर्यटक भारत के सोनौली सीमा से आते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए उनके वाहनों में सरहद पर ही जीपीएस ट्रैफिक पुलिस लगा देगी। जिससे उनके गंतव्य से लेकर नेपाल भ्रमण तक उनके वाहन पर्यटन मंत्रालय की निगरानी में रहेंगे और वापसी के समय जीपीएस निकाल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार आगामी वर्ष 2020 नेपाल पर्यटन एक बड़े मिशन के रूप में मनाने जा रही जिसके लिए यह तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन

हर रोज औसतन 300 पर्यटक वाहन आते नेपाल 

भारत से नेपाल में करीब तीन सौ पर्यटक वाहन जाते हैं। छुट्टियों के दिनों में यह संख्या दोगुनी हो जाती है। सोनौली सरहद से नेपाल जाने के लिए चार पहिया सहित बसों की संख्या करीब तीन सौ है।

भारतीय पर्यटक नेपाल के पोखरा, काठमांडू पशुपतिनाथ, मुक्तिनाथ आदि जाना पसंद करते हैं। विदेशी पर्यटकों का भी जमावड़ा लगा रहता है। जिसमें श्रीलंका, भूटान के पर्यटक ज्यादा लुम्बिनी जाते हैं। भैरहवा भंसार कार्यालय के अनुसार प्रतिदिन तीन सौ भारतीय गाड़ियां नेपाल पर्यटकों को लेकर आती जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें