फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी और जिम्नास्टिक में मेजबान गोरखपुर भारी

Sun, 18 Sep 2016 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी खेलतीं गोरखपुर-बस्ती मंडल की खिलाड़ी। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
तीन दिवसीय प्रदेशीय महिला कबड्डी एवं जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का रविवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आगाज हुआ। पहले दिन मेजबान गोरखपुर को जिम्नास्टिक के वाल्टिंग टेबल इवेंट में वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज की विनेश यादव ने पहला स्थान दिलाया, वहीं, कबड्डी में भी गोरखपुर ने बस्ती को एकतरफा मुकाबले में धो दिया।
विज्ञापन


 कबड्डी का पहला मैच गोरखपुर और बस्ती के बीच खेला गया। गोरखपुर ने एकतरफा मैच में 39-09 से जीत हासिल करते हुए दो अंक की बढ़त बनाई। अंशू सिंह ने 10, सेजल चौधरी ने आठ, प्रतिभा सात व ललिता ने छह प्वाइंट बनाकर जीत में अहम योगदान दिया। दूसरा मैच आगरा एवं सहारनपुर के मध्य हुआ। यह मुकाबला भी एकतरफा रहा। सहारनपुर 27-09 से जीता। आजमगढ़ और इलाहाबाद के बीच हुआ तीसरा मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा। मैच अंत में 6-6 के स्कोर से बराबरी पर छूटा और दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटना पड़ा। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में कानपुर मंडल ने लखनऊ को कड़ी टक्कर देते हुए 33-31 से, फैजाबाद ने झांसी को 25-10, मेरठ ने मिर्जापुर को 37-25, अलीगढ़ ने झांसी को 54-11, आजमगढ़ ने कानपुर को 25-11, वाराणसी ने मुरादाबाद को 30-08 से मात दी।

वहीं, जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के फ्लोर इवेंट में आगरा की ज्योति पटेल ने 11.90 का प्वाइंट बनाते हुए प्रथम रहीं। आगरा की ही रुबि द्वितीय तथा गोरखपुर की श्रेया यादव व स्पोर्ट्स कॉलेज की विनेश तीसरे स्थान पर रहीं। वाल्टिंग टेबल इवेंट में स्पोर्ट्स कॉलेज की विनेश यादव ने 12.05 प्वाइंट बनाते हुए प्रथम, ज्योति पटेल दूसरे तथा स्पोर्ट्स कॉलेज की वंदना तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें