फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-देहरादून से भी सर्द हुआ गोरखपुर का मौसम, कंपकंपा देने वाली ठंड में होगा नए साल का स्वागत

Wed, 25 Dec 2019 11:13 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
कोहरे के कारण छाया अंधेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर में बुधवार को भी मौसम का मिजाज काफी ठंडा बना हुआ है। सूर्यदेव के दर्शन न होने के कारण न्यूनतम तापमान के मामले में गोरखपुर ने जम्मू और देहरादून को भी पीछे छोड़ दिया है। मंगलवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान 8.5 तो जम्मू का  8.4 दर्ज किया गया। गोरखपुर में यह लुढ़ककर 6.9 डिग्री पहुंच गया। पूरे दिन कंपकंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान भी सामान्य से करीब आठ डिग्री कम 16.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल इस कंपकंपा देने वाली ठंड से राहत की उम्मीद भी नहीं है। दिसंबर के आखिर तक न्यूनतम तापमान लुढ़ककर चार डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।

मंगलवार की सुबह हुई तो मौसम एकदम साफ था लेकिन एकाएक घना कोहरा छा गया। विजिबिलिटी कम होकर एक मीटर से भी कम हो गई। स्थिति यह रही कि सड़कों पर लोग दिन में डिपर जलाकर रेंगते हुए चले। पूरे दिन सूरज कोहरे में छिपा रहा जिससे अधिकतम तापमान भी सामान्य से लगभग आठ डिग्री कम 16.5 रहा। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पाकिस्तान और अफ गानिस्तान से भारत के उत्तरी इलाकों की ओर आने वाली ठंडी हवाएं, सर्दी में इजाफा कर रहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इस सप्ताह भी बर्फबारी की संभावना है। इसकी वजह से मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित समूचे उत्तर और उत्तर पश्चिमी इलाकों में 28 दिसंबर से रात के तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आने का अनुमान है।

मंगलवार को देश के प्रमुख स्थानों पर कुछ यूं रहा तापमान

स्थान    तापमान (डिग्री सेल्सियस)
गोरखपुर    6.9 डिग्री
बहराइच    4.0 डिग्री
कानपुर    5.8 डिग्री
रायबरेली    7.4 डिग्री
सुल्तानगंज    8.8 डिग्री
वाराणसी    8.5 डिग्री
लखनऊ    17.3 डिग्री
जम्मू    8.4 डिग्री
देहरादून    8.5 डिग्री
शिमला    2.2 डिग्री
श्रीनगर    (-4.0) डिग्री
मनाली    (-2.8) डिग्री
पूरे भारत के मैदानी इलाकों में मंगलवार को सबसे कम तापमान अलवर (राजस्थान) में 3.4 डिग्री रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन

नए साल में रहेगी कंपकंपा देने वाली ठंड, चार डिग्री तक गिरेगा तापमान

कंपकंपा देने वाली कड़ाके की ठंड क्रिसमस और नये साल के जश्न में खलल डाल सकती है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार उत्तर भारत में दिल्ली, एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों और उत्तरी राजस्थान में 28 और 29 दिसंबर को पारा चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें