फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को 22 रुपये में मिलेगा दुर्घटना बीमा का लाभ

Fri, 18 Nov 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों को महज 22 रुपये में दुर्घटना बीमा का लाभ देने के लिए यूनिवर्सिटी ने कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए तीन कंपनियों से प्रस्ताव मिले हैं। वित्त समिति की 22 नवंबर को होने वाली बैठक में इस पर मुहर लग जाएगी। इसके बाद वर्तमान सत्र के रेगुलर छात्र-छात्राओं को इसका लाभ दिया जा सकेगा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को दुर्घटना बीमा का लाभ देने के लिए 2006 में तत्कालीन कुलपति ने प्रयास शुरू किया था, लेकिन योजना के परवान न चढ़ने पर इसे एक साल बाद ही बंद करना पड़ा। इसके बाद किसी ने इसे दोबारा शुरू करने की जहमत नहीं उठाई। अब वर्तमान कुलपति प्रो. अशोक कुमार की पहल पर एक बार फिर यह कवायद शुरू हुई। छात्र-छात्राओं को इस योजना के लिए अलग से कोई फीस नहीं देनी होगी। छात्रों की यूनिवर्सिटी में जमा फीस में से ही 22 रुपये शुल्क ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें