फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पर आठ तो महामंत्री पर 13 प्रत्याशी

Sun, 18 Sep 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
लंबी कवायद के बाद गोरखपुर यूनिवर्सिटी के चुनाव सेल ने बहुप्रतिक्षित छात्रसंघ के वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। सूची के मुताबिक अध्यक्ष लिए आठ तो महामंत्री के लिए 13 प्रत्याशियों में घमासान होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी जोर आजमाएंगे। छात्रावास प्रतिनिधि के लिए भरे गए सभी पर्चों के खारिज होने से इस बार कार्यकारिणी में छात्रावास का प्रतिनिधित्व नहीं होगा। एक खास बात यह है कि इस बार संकाय प्रतिनिधि पदों पर विज्ञान संकाय की प्रतिभा शुक्ला को छोड़कर शेष सभी महिला आरक्षित पद खाली रह जाएंगे। प्रतिभा के अलावा प्रतिनिधि केलिए सभी महिला प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी प्रो. संजय बैजल की ओर से देर शाम जारी अंतिम सूची के मुताबिक जांच के बाद विभिन्न पदों के कुल 29 नामांकन पत्रों को अवैध करार देते हुए खारिज किया गया है जबकि 53 पत्रों को वैध पाया गया है। अध्यक्ष पद पर चंदन यादव और संदीप चौहान का पर्चा खारिज हुआ है तो महामंत्री पद पर सोनम पासवान चुनाव नहीं लड़ सकेंगी। उपाध्यक्ष में अमित कुमार यादव, निखिलेश कुमार व अखिलेश पांडेय और पुस्तकालय मंत्री पर रंजीत कुमार पासवान की प्रत्याशिता खारिज की गई है। प्रो. बैजल ने बताया कि नामांकन पत्रों को खारिज करने की वजह प्रपत्रों का अभाव और जरूरी प्रपत्रों का सत्यापन न होना है। कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद जांच प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया, इसलिए उनकी प्रत्याशिता रद्द की गई है। दरकिनार रही आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट शुक्रवार को जिला प्रशासन ने भले ही यूनिवर्सिटी प्रशासन के कहने पर आचार संहिता के उल्लंघन वाले 15 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी लेकिन वैध प्रत्याशियों के चयन में यह सूची दरकिनार ही रही। चुनाव अधिकारी ने उस सूची का संज्ञान ही नहीं लिया और इसके लिए यह तर्क दिया कि सूची चुनाव टीम को मिलने से पहले सोशल मीडिया पर जारी कर दी गई, ऐसे में इसकी विश्वसनीयता और वैधता पर ही सवाल खड़ा हो गया है। चुनाव अधिकारी का कहना है कि इसे लेकर एसएसपी को पत्र भी लिखा गया लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया, नतीजतन वैधता जांच में रिपोर्ट पर विचार ही नहीं किया गया। पुलिस ने नहीं दी क्राइम रिपोर्ट  प्रत्याशियों के आपराधिक मामलों में शामिल रहने की चुनाव अधिकारी द्वारा मांगी गई जानकारी पुलिस ने शनिवार तक उपलब्ध नहीं कराया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि इसे लेकर नामांकन के बाद ही प्रत्याशियों की सूची पुलिस प्रशासन को सौंप दी गई थी लेकिन  पत्र का कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
अब यह प्रत्याशी हैं मैदान में : अध्यक्ष : जगदंबा सिंह श्रीनेत, कर्मवीर सिंह, योगेश्वर नाथ पांडेय, अभिषेक यादव, अरविंद कुमार, राघवेंद्र प्रताप यादव, कृष्ण चंद्र,  संगम सिंह
उपाध्यक्ष : अखिलदेव त्रिपाठी, सुमित राय, हिमांशु त्रिपाठी, अनूप कुमार मद्धेशिया, राघवेंद्र प्रताप सिंह 
महामंत्री : ऋचा चौधरी, सुजीत कुमार सिंह, अभिषेक हरि सिंह, राजीव, विकास पांडेय, शिवशंकर गौड़, नितेश कुमार, प्रशस्त पांडेय, निखिल चंद्र उपाध्याय, पवन कुमार पांडेय, अनन्या शुक्ला, गौतम कुमार पांडेय, पवन पांडेय
पुस्तकालय मंत्री : अनुभव कुमार पांडेय, इंद्रमोहन यादव, दीपक कुमार यादव, आमिर खान, आनंद कुमार पांडेय, कुंवर उपाध्याय, विवेक शर्मा
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि : जैनेंद्र देव, आदेश खरवार,
शिक्षा संकाय प्रतिनिधि : अर्जुन पासवान
विधि संकाय : शिवेंद्र कुमार पांडेय, अमित कुमार गुप्ता, चक्रसदन  दूबे, अनुराग उपाध्याय, अलिन्द कुमार, मनीष कुमार
कला संकाय प्रतिनिधि: अभिषेक कुशवाहा, योगेश कुमार पांडेय,  अभिषेक कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शिवम कुमार, राम कृपाल साहनी, मुन्ना लाल मौर्य, आशीष पटेल
विज्ञापन

विज्ञान संकाय प्रतिनिधि : नीलेश कुमार पांडेय, प्रतिभा शुक्ला, दिग्विजय सिंह, इनकी दावेदारी हुई खारिज अध्यक्ष : चंदन यादव,संदीप चौहान
महामंत्री : सोनम पासवान
उपाध्यक्ष : अमित कुमार यादव, निखिलेश कुमार, अखिलेश पांडेय
पुस्तकालय मंत्री : रंजीत कुमार पासवान
कला संकाय प्रतिनिधि : संतोष यादव, शिवांगी गोयल, सुधा गौड़
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि : शिखर शंकर पांडेय, संजीव मिश्र, सीतांशु, प्रदीप कुमार यादव, ग्रीष्मा वर्मा, पंकज कुमार रजक
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि : विनीत त्रिपाठी, आकाश कुमार श्रीवास्तव, शिवम आजाद, सी.जयराम रामवादी, अमृत श्रीवास्तव, संजना सिंह
विधि संकाय : निहाल पांडेय
शिक्षा संकाय : संदीप कुमार जायसवाल
संत कबीर छात्रावास प्रतिनिधि : रणजीत कुमार यादव, यशवंत मणि
विवेकानंद छात्रावास प्रतिनिधि : हरेंद्र यादव
एनसी छात्रावास प्रतिनिधि : आदित्य राज
महिला छात्रावास प्रतिनिधि : अंजलि यादव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें