फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली और छठ में दिल्ली के लिए चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
gorakhpur special trains
विज्ञापन
दिवाली और छठ में दिल्ली के लिए चलेंगी छह स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दिवाली और छठ में दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा। रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से छह स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।
-
नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर एसी स्पेशल 5 से
(04408) नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर स्पेशल वातानुकूलित स्पेशल ट्रेन 5 नवंबर को नई दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलकर मुरादाबाद, दूसरे दिन बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर से सुबह 9.40 बजे चलकर देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर से छूटकर मुजफ्फरपुर शाम 4.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (04407) मुजफ्फरपुर-नई दिल्ली वातानुकूलित स्पेशल 6 नवंबर को मुजफ्फरपुर से रात 11.20 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 5.20 बजे छूटकर नई दिल्ली रात 10.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 14 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

-
(04414) नई दिल्ली-सहरसा एसी स्पेशल एक से
(04414) नई दिल्ली-सहरसा वातानुकूलित स्पेशल 01 नवंबर को नई दिल्ली से शाम 7.25 बजे चलकर मुरादाबाद, दूसरे दिन बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर से सुबह 9.40 बजे छूटकर देवरिया सदर, सीवान, छपरा, बेगूसराय, सिमरी बख्तियारपुर से छूटकर सहरसा रात 8.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (04413) सहरसा-नई दिल्ली वातानुकूलित स्पेशल 2 नवंबर को सहरसा से चलकर दूसरे दिन नई दिल्ली रात 10.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 14 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।
-
आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी सुविधा स्पेशल 23 से
(82416) आनंद विहार टर्मिनस-जोगबनी सुविधा स्पेशल 23 एवं 27 अक्तूबर को आनंद विहार टर्मिनस से रात 11.45 बजे चलकर दूसरे दिन गाजियाबाद, मुरादाबाद, चंदौसी, सीतापुर कैंट, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर से दोपहर 2.50 बजे चलकर देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, तीसरे दिन नवगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट, अररिया, फरबिसगंज से छूटकर जोगबनी सुबह 5.20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (04093) जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनस सुविधा स्पेशल 25 एवं 29 अक्तूबर को जोगबनी से सुबह 9.00 बजे चलेगी और दूसरे दिन आनंद विहार टर्मिनस शाम 4.05 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, साधारण श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 08 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
-
दिल्ली-मुजफ्फरपुर सुविधा स्पेशल 29 से
(82402) दिल्ली-मुजफ्फरपुर सुविधा स्पेशल 29 अक्तूबर को दिल्ली से दोपहर 1.30 बजे चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ (उत्तर रेलवे), दूसरे दिन गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर से सुबह 5.20 बजे चलकर कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर से छूटकर मुजफ्फरपुर दोपहर 1.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (04069) मुजफ्फरपुर-दिल्ली सुविधा स्पेशल 30 अक्तूबर को मुजफ्फरपुर से दोपहर 2.15 बजे चलकर गोरखपुर से रात 10.55 बजे छूटकर दूसरे दिन दिल्ली दोपहर 1.45 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 14 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।
-
नई दिल्ली-दरभंगा विशेष स्पेशल 22 से
(82414) नई दिल्ली-दरभंगा विशेष स्पेशल 22, 26 एवं 30 अक्तूबर को दिल्ली से रात 10.20 बजे चलकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर से 2.25 बजे छूटकर नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी से छूटकर दरभंगा रात 11.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (04059) दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 23, 27 एवं 31 अक्तूबर को दरभंगा से भोर में 4.30 बजे चलकर गोरखपुर से दोपहर 1.10 बजे छूटकर दूसरे दिन नई दिल्ली सुबह 5.55 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 15 तथा एसएलआरडी के 2 कोचों सहित कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।
-
नई दिल्ली-बरौनी एसी स्पेशल 22 से
(04404) नई दिल्ली-बरौनी वातानुकूलित स्पेशल 22, 25 एवं 29 अक्तूबर को नई दिल्ली से रात 7.25 बजे चलकर मुरादाबाद दूसरे दिन बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर से सुबह 9.40 बजे चलकर देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी से छूटकर बरौनी शाम 6.00 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में (04403) बरौनी-नई दिल्ली वातानुकूलित स्पेशल 23, 26 एवं 30 अक्तूबर को बरौनी से चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 5.20 बजे छूटकर नई दिल्ली रात 10.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 14 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

------------------
पांच ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरीचौरा एक्सप्रेस में 11 अक्तूबर को कानपुर अनवरगंज से, 15018 गोरखपुर-एलटीटी में 11 एवं 12 अक्तूबर को गोरखपुर से, 15017 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस में 13 एवं 14 अक्तूबर को एलटीटी से, 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस में 11 अक्तूबर को गोरखपुर से तथा 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस में 12 अक्तूबर को कोलकाता से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें