गोरखपुर।
चार साल के प्रयास के बाद
आखिरकार गोरखपुर रीजन को पहली
एसी बस मुख्यालय से मिल गई है।
शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे
रेलवे बस स्टैंड से बस लखनऊ
के लिए प्रस्थान करेगी। बस
वापस लखनऊ से शाम चार बजे आएगी।
तीन और एसी बसों के मिलने की
उम्मीद जताई जा रही है।
गोरखपुर
में अब तक आलमबाग,
चारबाग
डिपो की एसी बसें चल रहीं थीं।
गोरखपुर रीजन में एक भी एसी
बस नहीं थी। इसे क्षेत्रीय
प्रबंधक सुग्रीव राय के प्रयासों
का ही परिणाम बताया जा रहा है।
बस रेलवे बस स्टैंड से सुबह
साढ़े आठ बजे लखनऊ के लिए चलेगी।
जो दो बजे तक लखनऊ पहुंचाएगी।
लखनऊ से शाम चार बजे चलकर
गोरखपुर रात साढ़े नौ बजे
पहुंचेगी। बस के केवल बस्ती
और फैजाबाद दो स्टॉपेज हैं।
दोनों ही जगह बस बाईपास होकर
जाएगी। टिकट काउंटर से बस का
किराया 402
रुपये
तथा ऑनलाइन बुक कराने पर
यात्रियों को 422
रुपये
देने हाेंगे। बस में कुल 45
सीटें
हैं।
कानपुर
तक चलने वाली एसी बस बंद
सोनौली
से कानपुर तक चलने वाली एसी
बस अब लखनऊ तक ही चल रही है।
नेपाल की स्थिति बिगड़ने की
वजह से परिवहन निगम ने यह निर्णय
लिया है। रेलवे बस स्टैंड से
बस का समय भी परिवर्तित कर
दिया गया है। बस दोपहर ढाई
बजे लखनऊ के लिए चलेगी।
एक
एसी बस मिल गई है जिसे लखनऊ
रूट पर चलाने का निर्णय लिया
गया है। तीन और एसी बस जल्द
मिलने का आश्वासन मिला है।
महेश
चंद्र,
एआरएम
गोरखपुर डिपो