फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव मिश्र की हैट्रिक से गोरखपुर फाइनल में

Wed, 17 Feb 2016 02:14 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। केशव मिश्र की शानदार हैट्रिक की बदौलत मेजाबन गोरखपुर ने कुशीनगर को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में संतकबीरनगर ने गोंडा को 1-0 से हराया। गोरखपुर और संतकबीरनगर के बीच फाइनल मैच होगा। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 65वीं अंतर जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन



मंगलवार को प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच गोरखपुर और कुशीनगर के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद थी। लेकिन गोरखपुर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच को एकतरफा बना दिया। गोरखपुर के लिए केशव मिश्र ने लगातार तीन गोल दागकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच संतकबीरनगर और गोंडा के बीच खेला गया।


 मैच में अंतिम समय तक दोनों टीमों में गोल  के लिए संघर्ष चलता रहा। मैच समाप्त होने से चंद सेकेंड पहले संतकबीरनगर के धर्मेंद्र तिवारी ने शानदार गोल कर टीम को फाइनल में पहुंचाया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार 17 फरवरी को गोरखपुर और संतकबीरनगर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें