फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल कारखाने में बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी के चलते अव्यवस्था, हंगामा

Tue, 03 Dec 2019 05:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के यांत्रिक कारखाना में सोमवार को बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी को लेकर जमकर बवाल हुआ। कुछ मशीनें ठीक से काम नहीं कर रही थीं और मशीनों की संख्या कम होने से हाजिरी में जब देरी होने लगी तो रेलकर्मी भड़क उठे।

विज्ञापन


मुख्य गेट पर अफरातफरी मच गई। उन्हें संभालने के लिए आरपीएफ को मोर्चा संभालना पड़ा। कारखाना प्रबंधन ने रजिस्टर पर हाजिरी कराकर कर्मचारियों को शांत कराया और आश्वस्त किया कि किसी कर्मचारी का वेतन नहीं कटेगा। सभी शॉप में बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी।

कारखाना में पहली पाली की ड्यूटी सुबह सात बजे से शुरू होती है। बायोमीट्रिक मशीनों से हाजिरी का शुभारंभ भी सोमवार कर दिया गया। ज्यादातर कर्मी सात बजे के आसपास गेट पर पहुंचे। बायोमीट्रिक मशीनों में 7.15 बजे तक ही हाजिरी लगानी थी। कर्मचारियों का कहना है कि गेटों पर 10-10 मशीनें ही लगाई गई थीं।
विज्ञापन


ऐसे में कुछ कर्मचारी ही हाजिरी लगा पाए और गेट पर भीड़ बढ़ गई। कर्मचारियों का कहना था कि उनकी हाजिरी देर से लगेगी तो वेतन कटेगा। सूचना पाकर नरमू, पीआरकेएस, पीआरएसएस और रेलवे मेंस कांग्रेस आदि कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे संबंधित अधिकारियों ने कर्मचारियों को शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें