फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना नहीं संभल रहा बताओ चौकी इंचार्ज बना दूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नहीं संभाल पा रहे, चौकी इचांर्ज बना दूं ...
विज्ञापन

गोरखपुर। आर्यनगर के व्यापारी के घर हुई चोरी के मामले में तत्कालीन विवेचक व वर्तमान में बसंतपुर चौकी पर तैनात इंचार्ज की कार्यप्रणाली से नाराज एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने राजघाट थानेदार को फटकार लगाई। उन्होंने थानेदार से कहा कि थाना नहीं संभाल पा रहे तो बताओ, तुम्हें चौकी इंचार्ज बना दूं...। एसएसपी की फटकार के बाद थानेदार की बोलती बंद हो गई। वह सिर्फ जी सर-जी सर करते रहे। एसएसपी ने बसंतपुर चौकी इंचार्ज को पूरे मामले में दो दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि स्पष्टीकरण के बाद चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई हो सकती है।
दरअसल कुछ समय पहले एक व्यापारी लक्ष्मीकांत के यहां चोरी हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज भी किया। कुछ आरोपी जेल में हैं। इस मामले में चौकी इंचार्ज की कार्यप्रणाली से व्यापारी असंतुष्ट हैं। उसने कई बिंदुओं पर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के कई बार कहने पर भी चौकी इंचार्ज ने कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद नाराज एसएसपी ने थानेदार राजेश पांडेय को फोन कर खूब फटकार लगाई।
विज्ञापन

व्यापारी ने कुछ बिंदुओं पर शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज से लिखित में जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ सुनील गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज को स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है। जवाब चौकी इचार्ज की ओर से तैयार किया जा रहा है। व्यापारी बेवजह के आरोप लगा रहा हैं। -राजेश पांडेय, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें