फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने प्रधान के बेटे को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
रामगढ़ताल इलाके के अजवनिया में गोली मारे जाने के बाद जिला अस्पताल में घायल प्रधान पुत्र।
विज्ञापन
बदमाशों ने प्रधान के बेटे को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

खोराबार(गोरखपुर)। रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के आजाद नगर चौकी इलाके के अजवनिया गांव में रविवार की दोपहर 1.30 बजे बदमाशों ने दरवाजे पर चढ़कर प्रधान के बेटे को गोली मार दी। आनन-फानन में पिता रामभवन अपने घायल बेटे रंजीत साहनी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दीपावली के दिन गोली मारे जाने की सूचना पर एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ और सीओ कैंट बोत्रे रोहन प्रमोद भी पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए।
अजवनिया गांव में रविवार को प्रधान रामभवन का बेटा रंजीत साहनी(25) घर के बाहर काम कर रहा था। तभी आठ की संख्या में पहुंचे गांव के कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली के छर्रे रंजीत के सिर और चेहरे पर लगे। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। उधर, घायल रंजीत को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में रंजीत की स्थित गंभीर बनी हुई है। अभी मामले में प्रधान के तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। रामभवन गोली मारे जाने कारणों को स्पष्ट रूप से नहीं बता पाए। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक मनबढ़ किस्म के हैं। वे गांव में वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। इसके लिए कई बार पहले भी मारपीट कर चुके हैं।
विज्ञापन

वर्जन
पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मारी गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।- बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ कैंट
पुलिस की लापरवाही से बढ़ा आरोपियों का मनोबल
गोरखपुर। दीपावली के दिन इस तरह की दुस्साहसिक घटना के पीछे स्थानीय चौकी और थाना पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। घायल युवक के पिता रामभवन ने बताया कि रविवार की सुबह युवकों ने मारपीट की थी। इसमें उनकी बेटी को भी मारा-पीटा गया था। बेटे ने आजाद नगर चौकी पर सूचना दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह करा दिया। जैसे ही प्रधान पक्ष के लोग घर पहुंचे तो मनबढ़ युवक दरवाजे पर चढ़ कर गोली मार दी। रामभवन ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा होता तो यह घटना नहीं होती।
वहीं आजाद नगर चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि रविवार को हुए विवाद में सूचना लेकर लोग आए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर घर भेजा था। पुलिस अभी गांव में जांच के लिए जाती उससे पहले ही एक पक्ष के लोगों ने गोली चला दी। उन्होंने कहा कि किसी पक्ष ने लिखित तहरीर नहीं दी थी, इसलिए सुलह की बात गलत है।
:: रामभवन पक्ष के लोेग भी जा चुके हैं जेल
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवकों में से एक पर गोली चलाने के आरोप में एक वर्ष पूर्व रामभवन के बेटे को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजवाया था। दो माह पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्ष के लोगों पर केस दर्ज किया गया था।
पहले भी आरोपी जा चुके हैं जेल
पिता रामभवन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व खोराबार पुलिस इनमें से चार युवकों को फोरलेन पर लूट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं अभी हाल ही में रामगढ़ पुलिस भी इनमें से दो युवकों को लूट और चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था।
चुनावी रंजिश को भी जोड़कर देखा जा रहा
पूरे मामले में कुछ लोग चुनावी रंजिश से जोड़ कर देख रहे हैं। जिला अस्पताल पहुंचे लोगों का कहना है कि आरोपियों में से एक युवक चुनाव लड़ना चाहता है। इसलिए वह वर्चस्व कायम करना चाहता है।
विज्ञापन

वर्जन
पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। अगर पुलिस की लापरवाही सामने आई तो कार्रवाई तय है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- डॉ सुनील गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें