फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रवि किशन ने यश भारती पर अखिलेश यादव को घेरा, बोले- नहीं मिला यह सम्मान

Tue, 23 Jul 2019 05:58 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा सांसद रवि किशन ने करारा जवाब दिया है। 

विज्ञापन


रवि किशन ने अखिलेश यादव के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार को ‘यश भारती’ सम्मान मिल चुका है। उन्होंने कहा कि न मुझे 50 हजार की राशि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में मिली और न ही किसी प्रकार के कोई यश भारती पुरस्कार से नवाजा गया। 

इतना ही नहीं रवि किशन ने सदन में कहा कि कोई पुरस्कार और रुपये ना ही अखिलेश सरकार में और ना ही कभी मायावती सरकार में उन्हें मिला था, आगे सांसद जी ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला हूं। देश की सभी भाषाओं में काम करने वाला इकलौता कलाकार हूं, अब तक मैं 600 फिल्मों में काम कर चुका हूं और अपने प्रदेश का नाम पूरे विश्व में रौशन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बावजूद मुझे अखिलेश और मायावती की सरकार में उपेक्षित रखा गया। इस पर पूरे सदन में सेम सेम करते हुए अखिलेश यादव के प्रति सभी सदस्यों ने विरोध प्रकट किया। 

गोरखपुर सांसद ने गोरखपुर की समस्या को लेकर आवाज उठाने के साथ-साथ गौ संरक्षण, विकास, रोजगार व भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें