फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव: बच्चों को भी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा

Wed, 13 Jan 2016 07:46 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिनों तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के अलावा विभिन्न स्कूलों के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। स्कूलों के बीच खेल से लेकर नृत्य तक की 16 प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें शामिल होने और ऑडिशन लेने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन को ही दी गई है। बुधवार को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में आयोजित प्रधानाचार्यों, खेल व संगीत शिक्षकों की बैठक में कमिश्नर ने इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गोरखपुर महोत्सव की सफलता में सभी की सहभागिता जरूरी है। इस महोत्सव के माध्यम से यहां के कलाकारों/स्कूली बच्चों और जनपद में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। कमिश्नर ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव में इंटर स्कूल चैंपियनशिप के तहत अलग-अलग वर्ग में विभिन्न तिथियों में 16 प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें पेंटिंग, चेस, क्यूब्स, स्पेलिंग करेक्शन, क्विज़, सोशल नेटवर्किंग पर वादविवाद, हिन्दी- अंग्रेजी में निबंध, देशभक्ति-लोकगीत, संस्कृत श्लोक, डांस, फैंसी ड्रेस, बैनर डिजाइनिंग प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

इसके अलावा इंटरनेट के इस्तेमाल पर अभिभावकों का नियंत्रण विषय पर भी चर्चा होगी। साथ ही साइंस फेयर और 3000 बच्चों के ‘एक सुर-एक ताल’ कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसके लिए अलग-अलग विद्यालयों के अध्यापकों को संयोजक बनाया गया है। कमिश्नर ने बताया कि महोत्सव में स्कूलों को प्रतिभाग करने के लिए 20 जनवरी तक www.gorakhpurmahotsav.com पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


इसके लिए प्रधानाचार्यों के मोबाइल पर लागिन आईडी और पासवर्ड भेज दिए गए हैं। इस मौके पर डीएम ओएन सिंह, डीआइजी आरके चतुर्वेदी, एसएसपी लव कुमार, सीडीओ कुमार प्रशांत समेत कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद थे।

अब तक 88 कलाकारों ने किया आवेदन
गोरखपुर। ऑडिशन के लिए अब तक 88 स्थानीय कलाकारों ने आवेदन किया है। एडीएम फाइनेंस डॉ चंद्रभूषण ने बताया कि इनमें से 50 को ऑडिशन के लिए 15 व 16 जनवरी को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभी 14 जनवरी की शाम पांच बजे तक का मौका है। आवेदन उनके कार्यालय पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें