फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ

Sun, 31 Jan 2016 02:25 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यूब्स सुलझाया
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आरपीएम एकेडमी के सूरज प्रताप पहले, स्टेपिंग स्टोन के हिमांशु दूबे दूसरे और डिवाइन पब्लिक स्कूल के यश सिंह तीसरे विजेता रहे। इसी तरह जूनियर वर्ग में डिवाइन पब्लिक स्कूल के आदित्य योगराज पहले, आरपीएम एकेडमी के मयंक सिंह दूसरे और डिवाइन पब्लिक स्कूल के ही अवनीश मिश्रा तीसरे विजेता रहे।

क्विज प्रतियोगिता
सीनियर वर्ग में जीएन पब्लिक स्कूल तो जूनियर वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल विजयी रहा।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
एबीसी पब्लिक स्कूल की वंशिका तिवारी और रैंपस पब्लिक स्कूल की दिव्या मणि त्रिपाठी संयुक्त रूप से पहले, एबीसी पब्लिक स्कूल के शोभित मिश्रा और ब्लासम पब्लिक स्कूल के लक्ष्य वात्स्यायन दूसरे और डॉन वॉस्को की आयुशी त्रिपाठी और रैंपस पब्लिक स्कूल के अंजान हुसेन संयुक्त रूप से तीसरे विजेता रहे।  
विज्ञापन

देश भक्ति गीत
जूनियर वर्ग में रैंपस पब्लिक स्कूल को पहला, डिवाइन पब्लिक स्कूल को दूसरा और एबीसी पब्लिक स्कूल को तीसरा स्थान मिला। इसी तरह सीनियर वर्ग में स्टेपिंग स्टोन पहले, लिटिल फ्लॉवर दूसरे और रैंपस स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
चित्रकला प्रतियोगिता
जूनियर वर्ग में रैंपस पब्लिक स्कूल पहले, डिवाइन पब्लिक स्कूल दूसरे और एबीसी पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह सीनियर वर्ग में स्टेपिंग स्टोन पहले, लिटिल फ्लॉवर दूसरे और रैंपस पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता
बालिका वर्ग का सेमीफाइनल मैना देवी और सेंट्रल पब्लिक स्कूल के बीच हुआ, जिसमें मैना देवी इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल कोऑपरेटिव कॉलेज और एडी इंटर कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें कोऑपरेटिव कॉलेज की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले में मैना देवी कॉलेज की टीम विजेता बनी। बालक वर्ग के सेमीफाइनल में डान वॉस्को ने नीना थापा को हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में सेंटर पब्लिक स्कूल ने वंशराज इंटर कॉलेज को हराया। फाइनल मैच में वंशराज कॉलेज ने डान वॉस्को को हराया। वॉलीबॉल के बालक वर्ग में उदया इंटर कॉलेज की टीम विजेता रहीं, जबकि बालिका वर्ग में आर्य कन्या कॉलेज ने बाजी मारी।
नृत्य प्रतियोगिता
सेंट्रल एकेडमी की छात्राएं प्रथम, गोरखपुर पब्लिक स्कूल दूसरे और एबीसी पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें