फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस-वे: गोरखपुर के 87 गांवों के किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक एक्सप्रेस-वे: गोरखपुर के 87 गांवों के किसानों की जमीन का होगा अधिग्रहण
विज्ञापन

राजीव रंजन
गोरखपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर को जोड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए गोरखपुर, आजमगढ़, संतकबीर नगर और अंबेडकर नगर जिले के कुल 169 गांवों किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। इसमें से गोरखपुर जिले के कुल 87 गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण होगा। उत्तरप्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। अब तक इन चारों जिलों के 9304 किसानों की जमीन का अधिग्रहण हो चुका है।
करीब 2500 करोड़ की लागत से बनने वाला 91.35 किलोमीटर लंबा यह लिंक एक्सप्रेस-वे गोरखपुर के जैतपुर से होते हुए अंबेडकर नगर में पूर्वांचल एक्सप्रेस से मिलेगा। इसके लिए गोरखपुर, आजमगढ़, संतकबीरनगर और अंबेडकर नगर के 169 गांवों की करीब 1018.15 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है। इसके अलावा ग्राम समाज की 80.36 हेक्टेयर जमीन का यूपीडा फिर से अधिग्रहण कर रही है। इसमें सबसे ज्यादा गोरखपुर जिले में 568.44 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है।
विज्ञापन

एक झलक में
जिला गांवों की संख्या कुल क्षेत्रफल
गोरखपुर 87 568.44
संतकबीर नगर 4 20.81
आजमगढ़ 41 243.76
अंबेडकर नगर 37 265.49
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए गोरखपुर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ और अंबेडकर नगर के 9304 किसानों से करीब 47 प्रतिशत जमीन की खरीद हो चुकी है। किसानों को करीब 700 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। - ओपी पाठक, ओएसडी, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे के दोनों ओर विकसित होगा औद्योगिक गलियारा
गोरखपुर में औद्योगिक विकास के लिए सरकार ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर औद्योगिक गलियारा बनाने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर के 222 गांवों की जमीन का अधिग्रहण होना है। गीडा ने 96 गांवों के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं यूपीडा ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के ओएसडी ओपी पाठक ने कहा कि शासन स्तर पर इस संबंध में बात हुई है। जल्द अधिसूचना जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें