पुलिस वार्षिक ड्यूटी मीट में गोरखपुर जोन चैंपियन
गोरखपुर। मुरादाबाद में चार से सात दिसंबर तक आयोजित 63वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक ड्यूटी मीट वैज्ञानिक अनुसंधान में हुई पुलिस फोटोग्राफी, एंटी सेबोताज, चेक वीडियोग्राफी, कंप्यूटर एवं डॉग स्क्वायड प्रतियोगिता में गोरखपुर रेंज की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी है। प्रतियोगिता में 13 जोन की टीमों ने हिस्सा लिया था।
शुक्रवार को विजेता टीम ने एडीजी दावा शेरपा से मुलाकात की। एडीजी ने टीम को बधाई दी और आगे भी ये प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। गोरखपुर जोन से टीम प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पटेल, उपनिरीक्षक रमाशंकर राय, शाहनवाज अहमद, सुभाष चंद्र श्रीवत्स, मुख्य आरक्षी रामसरन शामिल रहे।