फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः सीएम योगी की सुरक्षा में चूक, मची अफरातफरी

Sun, 17 Nov 2019 09:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
फरियादियों से मिलते सीएम .योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर से एयरपोर्ट जाते समय रविवार की रात सीएम की सुरक्षा में चूक नजर आई। पुलिस ने अफसरों की गाड़ी गुजरने के बाद ट्रैफिक को छोड़ दिया फिर सीएम की गाड़ी आने पर अफरातफरी का माहौल हो गया। बाद में पुलिस ने किसी तरह से ट्रैफिक हटाया और सीएम के काफिले को गुजारा गया। 

विज्ञापन


रविवार की रात कार्यक्रम खत्म करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट जा रहे थे। रात करीब 8.20 बजे धर्मशाला ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने ट्रैफिक को रोका था। 

इस दौरान एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसएसपी, डीएम की गाड़ी के गुजरी। पुलिस वालों को लगा कि सीएम की गाड़ी भी गुजर गई। इसके बाद ट्रैफिक छोड़ दिया गया। लेकिन तभी सीएम की गाड़ी, जैमर के आने के बाद अफरातफरी मच गई। तत्काल पुलिस वालों ने ट्रैफिक रोककर सीएम के काफिले को गुजारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें