फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः एक्सरे के दौरान छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

Wed, 03 Jul 2019 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
बड़हलगंज इलाके में इसी क्लीनिक में एक्सरे के दौरान हुई छेड़खानी।
विज्ञापन
एक्सरे कराने एक निजी अस्पताल में गई महिला ने टेक्नीशियन पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि चेस्ट का एक्सरे करने के बहाने टेक्नीशियन ने साड़ी उतारने को कहा और गलत हरकत की। महिला शोर मचाते हुए बाहर आ गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


देवरिया की एक महिला मंगलवार को पटना चौराहे पर स्थित हसन मेमोरियल पाली क्लीनिक में इलाज कराने आई थी। डॉक्टर ने खून की जांच और एक्सरे कराने को कहा। महिला का आरोप है कि एक्सरे रूप में जाने पर टेक्नीशियन ने उससे पूरा कपड़ा उतारने के लिए कहा। महिला के मना करने पर आरोपी ने कहा कि यहां ऐसे ही एक्सरे होता है। छेड़खानी भी की। जिस पर महिला ने बाहर निकल कर शोर मचाना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी टेक्नीशियन बड़हलगंज के लालगंज मुहल्ला निवासी रफीक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। एक्सरे में कपड़े उतारने की जरूरत नहीं होती इस वजह से अस्पताल प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को हटा दिया। क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. नईम ने बताया कि एक साल से आरोपी काम कर रहा था। पहले कभी शिकायत नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें