फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलीपार में गर्भवती की मौत, हत्या का आरोप, जांट में जुटी पुलिस

Wed, 03 Jul 2019 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बेलीपार इलाके भिटहा में नवविवाहिता गर्भवती नेहा (22) की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को घटना की जानकारी दी। हालांकि ससुराल वालों ने खुदकुशी बताया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बेलीपार थाना क्षेत्र के भिटहा निवासी राम नगीना त्रिपाठी के बड़े बेटे पवन व छोटे बेटे हनुमान की शादी फरवरी 2019 में एक साथ हुई थी। बड़े बेटे पवन की शादी बड़हलगंज थाना क्षेत्र के नेतवार पट्टी निवासी दिवंगत कृष्णा पाठक की पुत्री नेहा के साथ हुई। नेहा के पति पवन व देवर दोनों बेंगलुरु में पेंट पॉलिश का काम करते हैं। इस समय दोनों भाई बेंगलुरु में ही है। नेहा तीन माह की गर्भवती थी।

नेहा के भाई पवन का आरोप है की देवरानी पूनम अधिक दहेज लेकर आई थी जिस कारण वह हमेशा ताना मारा करती थी। परिवार के लोग भी उससे फ्रिज, कूलर व बाइक की मांग कर प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को बहन के पास फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ और कुछ समय बाद बंद हो गया। फिर बहनोई के पास फोन किया तो उन्होंने कहा कि जाकर अपनी बहन से मिल लो वह मर गई है। बहन के घर पहुंचा तो उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उसने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है। वहीं, नेहा के ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है की दोपहर में नेहा कमरे में सोई थी, दोपहर बाद कई बार आवाज लगाने पर जब बाहर नहीं आई तो कमरे में देखा गया। वह पंखे से दुपट्टा लगाकर लटकी थी। उसे उतारा गया। अस्पताल ले जाते तब तक मौत हो गई थी। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी बुलाया। मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी मिलने की बात कही जा रही है। सुसाइड नोट पुलिस की कस्टडी में है। मृतक नेहा के मां बाप की मौत पहले ही हो चुकी है। उसके छोटे भाई पंकज पाठक ने हीं उसकी शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें