फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं की छात्रा से छेड़खानी के विरोध में ग्रामीणों ने थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्कूल प्रबंधक पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज, फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने एक स्कूल प्रबंधक के खिलाफ सोमवार को छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि प्रबंधक ने एक्स्ट्रा क्लास के बहाने स्कूल समय के बाद तेरह वर्षीय छात्रा को रोककर उससे अश्लील हरकत की। घटना की जानकारी आम होते ही भड़के गांव वालों ने सहजनवां थाने का घेराव किया। देर रात थाने पर हंगामा होने की खबर पाते ही सीओ कैंपियरगंज दिनेश कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। आरोपित प्रबंधक के घर दबिश दी गई, मगर वह गायब मिला।
पुलिस के मुताबिक आरोपित वरुण कुमार केशोपुर स्थित एक स्कूल का प्रबंधक है। वह अध्यापन का भी काम करता था। आरोप है कि वह आए दिन छात्रा से अश्लील हरकत करता था। पहले तो छात्रा ने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन सोमवार को प्रबंधक जब अकेले उसे रोककर एक कमरे में ले गए और सारी हदें पार कर दी तो छात्रा का सब्र टूट गया। शोर मचाने पर प्रबंधक ने उसे छोड़ दिया, मगर किसी से कुछ बताने पर बुरे परिणाम की धमकी दी। पीड़ित छात्रा डरी सहमी घर पहुंची। घर पर रोते हुए उसने मां को आपबीती बताई, जिसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। देर शाम पिता के आते ही उनको घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इसके बाद पिता ने आसपास के लोगों को जानकारी दी और प्रबंधक के घर पहुंच गए। प्रबंधक के न मिलनेे पर नाराज ग्रामीण थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। लोगों का आक्रोश देख पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्रा के पिता के तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उसके घर दबिश दी गई मगर वह फरार है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
........
बीएसए को भेजी गई घटना की रिपोर्ट
खंड शिक्षा अधिकारी सहजनवां विजय कुमार ओझा ने कहा कि उक्त विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी के बाद इस घटना की पूरी रिपोर्ट बीएसए गोरखपुर को दी गई।
..
छात्रा के परिजनों ने लगाया पक्षपात का आरोप
मुकदमा दर्ज कराने आए छात्रा के परिजनों ने सहजनवां पुलिस के ऊपर मामले को लीपापोती का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया की काफी देर तक हम लोग थाने में बैठे रहे उसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

.....
मंगलवार को नहीं खुला विद्यालय का ताला
सोमवार को पीड़ित छात्रा के पिता के द्वारा थाने पर नामजद तहरीर दिए जाने के बाद मंगलवार को विद्यालय बंद रहा। वहीं जब कई अभिभावकों को घटना की जानकारी हुई तो अपने बच्चों को शिक्षा को लेकर काफी परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें