फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर एयरपोर्ट पर बनेगा अंडरग्राउंड टनल, लगेगा फुटवे

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर बनेगा अंडरग्राउंड टनल, लगेगा फुटवे
विज्ञापन

गोरखपुर। एयरपोर्ट के सामने तैयार हो रहे पार्किंग एरिया से एयरपोर्ट तक जाने में यात्रियों को सड़क पार करने में होने वाली दिक्कत से बचाने के लिए अंडरग्राउंड टनल और फुटवे तैयार करने की कवायद शुरू हो गई है। इससे यात्री सुरक्षित रहेंगे और ऊपर सड़क पर जाम की स्थिति से भी बचा जा सकेगा।
गोरखपुर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एयरपोर्ट के पास अलग से पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। उड़ानों की संख्या बढ़ने के साथ ही एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव भी बढ़ रहा है। उन्हें छोड़ने और रिसीव करने आने वालों के वाहनों की वजह से मुख्य मार्ग पर जाम की भी स्थिति उत्पन्न होती है। पार्किंग का निर्माण करीब-करीब पूरा हो चुका है। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर टनल और फुटवे का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता तथा नगर निगम के मुख्य अभियंता को मौके का निरीक्षण कर उसका खाका खींचने को कहा है। कमिश्नर के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता एमपी चौरसिया, अपने विभाग के सहायक अभियंताओं तथा नगर निगम के मुख्य अभियंता के साथ बुधवार को एयरपोर्ट पहुंचे और जांच पड़ताल की। टनल की लंबाई 85 मीटर निर्धारित की गई है। पूरी रिपोर्ट तैयार कर कमिश्नर को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर होता है फुटवे
टनल का निर्माण होने के बाद उसके अंदर फुटवे भी बनाया जाएगा। इंटरनेशनल और ज्यादा दबाव वाले एयरपोर्ट पर बनाया जाता है। अंदर दो फुटवे बनाए जाएंगे। एक यात्रियों को पार्किंग से एयरपोर्ट तो दूसरा एयरपोर्ट से पार्किंग तक पहुंचाएगा। यात्री अपना सामान फुटवे पर रखकर इस पार से उस पार आसानी से चले जाएंगे।
विज्ञापन

कमिश्नर के निर्देश पर अंडरग्राउंड टनल और फुटवे के निर्माण के लिए रिपोर्ट तैयार करने दो सहायक अभियंताओं को लेकर एयरपोर्ट गया था। स्थान का निरीक्षण और माप भी की गई है। जैसा शासन का निर्देश होगा वैसा किया जाएगा।
- एमपी चौरसिया, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें