फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षनाथ मंदिर में मेले की तैयारियों का अंतिम दौर

Sun, 10 Jan 2016 01:32 AM IST
गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मकरसंक्रांति का पर्व इस साल 15 जनवरी को है। गोरक्षनाथ मंदिर का मेला परिसर पूरी तरह से सज कर तैयार है। मौत के कुएं में चार पहिया वाहनों और मोटरसाइकिल दौड़ाते नौजवानों का करतब शुरू हो गया है वहीं आस-पास घूमते झूले भी लुभा रहे हैं। दर्शकों की भारी भीड़ अभी से जुटने लगी है। लाउडस्पीकर से हो रहे एनाउंस के साथ डीजे पर विभिन्न प्रकार के गानों से भी लोगों का मनोरंजन हो रहा है। स्कूली बच्चों से लेकर स्पोर्ट्स हॉस्टल के छात्र भी झुंड में पहुंचकर मेले का आनंद ले रहे हैं।
विज्ञापन

गोरक्षनाथ मंदिर खिचड़ी मेले को लेकर तैयारी के अंतिम दौर में है। मंदिर के चारो तरफ बैरिकेडिंग की गई है। महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग रास्ते से आने की पूरी व्यवस्था की गई है। पुलिस थाना सक्रिय हो गया है। मेला परिसर के अंदर जो पुलिस चौकी बनाई गई है उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। पानी के लिए जगह-जगह हैंडपंप गाड़े जा रहे हैं। पाइप लाइन बिछा कर वाटर सप्लाई की भी व्यवस्था की जा रही है। वाच टावर सहित अन्य सुरक्षा की व्यवस्थाएं भी अंतिम दौर में हैं। उधर मेले में झूला, चरखी, जादू, मौत का कुंआ के अलावा छोटे बच्चों के घूमने के लिए मेले में बनावटी ट्रेन भी है। मिकी माउस झूले पर भी बच्चे मस्ती में चढ़कर फिसल रहे हैं।
साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) लिखे ट्रैक सूट पहने दर्जनों के संख्या में छोटे से लेकर बड़े बच्चे मेला परिसर में घूमते नजर आए। जादूगर विजय कुमार के पांडाल में कई लड़कियां सज धज कर करतब दिखा रहीं थीं।  देशी खान- पान से लेकर चाइनीज और साउथ इंडियन डिस के भी स्टॉल हैं। यहां पर भी बच्चों से लेकर महिलाओं की भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें