फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखधाम का इंजन फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखधाम का इंजन फेल, वैशाली भी फंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। हिसार जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस का इंजन प्लेटफार्म पर ही फेल हो गया। ट्रेन रेल लाइन नंबर एक और दो के क्रासिंग प्वाइंट पर एक घंटे तक खड़ी रही। इसके चलते पीछे से आ रही वैशाली एक्सप्रेस फंस गई और ट्रेन को कैंट स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन

गोरखधाम एक्सप्रेस निर्धारित समय से प्लेटफार्म दो से रवाना हुई। ट्रेन जैसे ही चली इंजन फेल हो गया। संयोग अच्छा रहा कि इंजन स्टेशन यार्ड में ही फेल हुआ। मौके पर संबंधित इंजीनियर पहुंच गए और एक घंटे के अंदर इंजन को दुरुस्त कर रवाना कर दिया। रेल लाइन खाली नहीं होने से वैशाली एक्सप्रेस को कैंट स्टेशन में खड़ा कर दिया। ट्रेन के अचानक रुकने से यात्री भी परेशान हो उठे। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार लोको में तकनीकी खामी आ गई थी। उसे दुरुस्त कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें