फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 को रेल राज्यमंत्री गोमतीनगर एक्सप्रेस को दिखाएंगे झंडी

Fri, 12 Aug 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
train
विज्ञापन
 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस वाया आनंद नगर, बढ़नी नई ट्रेन के शुभारंभ का कार्यक्रम अब बदल दिया गया है। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा 14 अगस्त को नौगढ़ की जगह गोरखपुर से सुबह 10.40 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहले दिन यह स्पेशल ट्रेन के रूप में जाएगी, इसके बाद इसे नियमित ट्रेन के रूप में 15 अगस्त की रात 10 बजे से चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


शेड्यूल के मुताबिक रोजाना 15009 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोरखपुर से रात 10 बजे प्रस्थान कर कैम्पियरगंज से 10.54 बजे, आनंद नगर से 11.08 बजे, नौगढ़ से 11.42 बजे, शोहरतगढ़ से रात 12.04 बजे, बढ़नी से 12.35 बजे, तुलसीपुर से 1.20 बजे, झारखंडी से 2.00 बजे, बलरामपुर से 2.20 बजे, गोंडा से 3.40 बजे तथा बाराबंकी से 5.22 बजे छूटकर गोमतीनगर सुबह 6.05 बजे पहुंचेगी। वापसी में 15010 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर से रात 11.20 बजे चलेगी और बाराबंकी से 11.55 बजे, गोंडा से 1.40 बजे, बलरामपुर से 2.22 बजे, झारखंडी से 2.32 बजे, तुलसीपुर से 3.22 बजे, बढ़नी से 4.05 बजे, शोहरतगंढ़ से 4.34 बजे, नौगढ़ से 4.57 बजे, आनन्दनगर से 5.40 बजे और कैंपियरगंज से 6.04 बजे छूटकर गोरखपुर सुबह 7.25 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 5, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक तथा एसएलआरएसएलआरडी के दो सहित कुल 16 कोच लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें