फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद, अनूप, वीरेंद्र और बेचू राय रहे प्रथम 

Mon, 20 Mar 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे गोल्फ  क्लब की ओर से रविवार को हुए गोल्फ टूर्नामेंट के अलग-अलग मुकाबलों में शरद, अनूप, वीरेंद्र और बेचू राय ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि लक्ष्य अग्रवाल ने पुरुष और अदिती श्रीवास्तव ने महिला इमर्जिंग प्लेयर का खिताब हासिल किया। टूर्नामेंट का आयोजन महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे एवं संरक्षक पूर्वोत्तर रेलवे गोल्फ  क्लब राजीव मिश्र के सम्मान में कराया गया था।
विज्ञापन


गोल्फिंग आउट समारोह के दौरान आयोजित गोल्फ  टूर्नामेंट में कुल 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ग्रास स्कोर 0 से 10 वर्ग में शरद त्रिपाठी को प्रथम, पवन यादव को द्वितीय एवं चंद्रभान को तृतीय स्थान मिला। नेट स्कोर 0 से 10 वर्ग में अनूप माथुर को प्रथम, नुसरत अब्बासी को द्वितीय एवं चंदू को तृतीय पुरस्कार दिया गया। ग्रास स्कोर 11 से 18 वर्ग में वीरेंद्र श्रीवास्तव को प्रथम, मनमीत सिंह को द्वितीय एवं संजय सिंह को तृतीय स्थान मिला। नेट स्कोर 11 से 18 वर्ग में बेचू राय को प्रथम, राजीव प्रसाद को द्वितीय एवं पी. एन एवं एन अग्रवाल को संयुक्त रूप सेे तृतीय पुरस्कार किया गया।

नियरेस्ट टू पीन में संजय सिंह स्टेट ड्राइव में आतिफ अली शाह एवं प्रशांत पांडेय संयुक्त रूप से तथा लांगेस्ट ड्राइव में इस्लाम विजयी रहे। एनईआर के जीएम राजीव मिश्र और पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कुमकुम मिश्र ने विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्या गोल्फ  क्लब के अध्यक्ष पीएन, सचिव बीएस दोहरे एवं कैप्टन आकाश गुप्ता सहित गोल्फ  क्लब के सदस्यगण उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें