फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से नेपाल और फिर भारत में सोने की तस्करी के आरोपी को पुलिस ने उठाया

Sat, 07 Dec 2019 11:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन
दुबई से नेपाल और फिर भारत में सोने की तस्करी करने वाले एक शख्स को डीआरआई की टीम ने हिरासत में ले लिया है। उसके पास से तीन कैप्सूल मिले है जिसमें सोना छिपाया गया था। बड़ी बात यह कि जांच में पकड़ में ना आ सके, इसके लिए तस्कर ने कैप्सूल को मलद्वार में छिपा लिया था। पूछताछ में आरोपी ने तस्करी में शामिल कई और लोगों के नाम बताए हैं। डीआरआई की टीम उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


डीआरआई की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, बुधवार को सूचना मिली थी कि सोने की तस्करी की जा रही है। लखनऊ से एक शख्स को इस मामले में गिरफ्तार किया गया जो नेपाल से गोरखपुर होते हुए लखनऊ गया था और मुंबई जाने के लिए फ्लाइट का इंतजार कर रहा था। तलाशी में उसके पास से कुछ खास नहीं मिला।
तभी मुखबिर ने बताया कि वह मलद्वार में कैप्सूल छिपाए हुए है। इसके बाद टीम ने डॉक्टर की मदद से कैप्सूल को बाहर निकलवाया, जिसमें सोना भरा हुआ था। कस्टम चोरी कर सोने की तस्करी में इसके पहले भी गोरखपुर से गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें