फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में पति को कैंची और चाकू घोंपा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2019 11:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, हाटा (गोरखपुर)।
विज्ञापन
पत्नी के हमले में घायल पति।
विज्ञापन
गगहा इलाके के बरईपार में संध्या जायसवाल ने पत्नी विजय जायसवाल पर बृहस्पतिवार की रात चाकू और कैंची से हमला कर घायल कर दिया। घायल के छोटे भाई मोनू जायसवाल ने उन्हेें अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है। घटना की वजह से आपसी मनमुटाव बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, विजय जायसवाल की शादी सिकरीगंज के भरवलपरवता निवासी संध्या के साथ हुई थी। विजय पत्नी संध्या को सास के पास दिल्ली में छोड़ दिया। विजय बंगलुरू में काम करता था। वापसी के दौरान पत्नी को लेकर वह घर चला आया।

बुधवार को दिल्ली से विजय के पास फोन आया। फोन करने वाले का आरोप था कि जिस घर में संध्या किराए पर थी, वहां से डेढ़ लाख रुपये चोरी करके गई है। इसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार को संध्या अपनी सास के साथ सोई थी। सास के सोने पर उसने कमरा बाहर से बंद कर दिया फिर बगल के कमरे में सो रहे पति पर कैंची, चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। गर्दन, चेहरे पर चोट लगते ही विजय शोर मचाने लगा। कमरे में बंद मां के शोर मचाने पर छोटा बेटा मोनू पहुंच गया और भाई की जान बचाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें