फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने सीखे रंगोली बनाने के गुर

Thu, 08 Sep 2016 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के कंवेंशन हाल मे संस्कार भारती द्वारा रंगोली कार्यशाला का आयोजन किया गया। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
संस्कार भारती की ओर से बृहस्पतिवार को शहर के तीन स्थानों पर भू-अलंकरण और रंगोली कार्यशाला का आयोजन किया गया। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कन्वेंशन हाल, इमामबाड़ा गर्ल्स इंटर कॉलेज और रेलवे अधिकारी क्लब में आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रंगोली बनाने के गुर सीखे।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के कन्वेंशन हाल में आयोजित कार्यक्रम में सहयोग की जिम्मेदारी गृह विज्ञान विभाग ने संभाली। विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्यारानी सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यशाला में शहर के विद्यार्थी रंगोली के विविध आयाम से रूबरू हुए। रेलवे अधिकारी क्लब की कार्यशाला का शुभारंभ रेलवे महिला समिति की अध्यक्ष व पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम की पत्नी कुमकुम मिश्र और मंत्री सत्या सिंह के हाथों हुआ। यहां कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ रघुराज देशपांडे ने लोगों को रंगोली क्या है?, इसे कैसे और किस अवसर पर बनाया जाना चाहिए?, इसमें रंग संयोजन और विन्यास का क्या भाव होना चाहिए? जैसे विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर रेलवे अधिकारी क्लब की सदस्य, रेलवे ब्वायज और गर्ल्स इंटर कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे। इमामाबाड़ा गर्ल्स स्कूल में दोपहर बाद आयोजित कार्यशाला में रंगोली की बारीकियां बताई गईं। कार्यक्रम में संस्कार भारती के संयोजक रविशंकर खरे, अध्यक्ष डॉ. शरद मणि त्रिपाठी, महामंत्री आशीष श्रीवास्तव, डॉ. भारत भूषण, राजेश श्रीवास्तव आदि की मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें