आरोप है कि गांव से कुछ दूरी पर गाड़ी रोका और फिर उसने अस्पताल का पता पूछने के बहाने फोन करके अपने तीन साथियों को बोलेरो लेकर बुला लिया। युवती के विरोध करने पर असलहा सटाकर हत्या करने की धमकी देते हुए गाड़ी में बैठा लिया फिर नेपाल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किए। इतना ही नहीं एक वेश्यालय में ले जाकर बेच दिए।
पांच अक्तूबर को किसी तरह से वह बदमाशों के चंगुल से छूटी और छह अक्तूबर की रात में नेपाल से भागकर घर पहुंची। इसके बाद माता-पिता को आपबीती बताई। इसके बाद ही कैंपियरगंज थाने में तहरीर दी गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बुधवार को पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज किया है।
युवती का आरोप है कि सभी आरोपी लंबे समय से इस धंधे में लिप्त है। वेश्यालय में लोगों ने बताया कि इसके पहले भी इंगलेश, धीरज आदि कई युवतियों को लाकर बेच चुके हैं। इसी के रुपये से सभी ने बोलेरो और अन्य संपत्तियां अर्जित की हैं। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पकड़ में आने के बाद पूरे मामले से पर्दा उठ सकेगा। पता चलेगा कि युवती को कितने रुपये में बेचा गया था। गोरखपुर से ले जाकर युवती को नेपाल में कहां रखा गया था। युवती इस संबंध में कुछ खास नहीं बता पा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा- डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, एसएसपी