फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बस्ती में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म कर भागा युवक, खून से लथपथ हालत में मिली बेटी

Sun, 22 Dec 2019 12:56 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
विज्ञापन
Child Rape - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के नगर बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना है। खून से लथपथ हालत में बच्ची को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पंकज, पुलिस क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल सिंह व थाना प्रभारी नगर संजयनाथ तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बच्ची के चाचा के तहरीर पर गांव के ही युवक पर दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के चाचा ने आरोप लगाया है कि शनिवार शाम सात वर्षीय भतीजी को गांव का ही 19 वर्षीय युवक बहला फुसला कर गांव के बाहर ले गया, पुआल के पास दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने पर आरोपी भाग निकला।

खून से लथपथ हालत में बच्ची किसी तरह घर पहुंची और परिवार के लोगों को आपबीती बताई तो सभी सन्न रह गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। बच्ची को देखकर आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश में लग गई है।
विज्ञापन


इस संबंध नगर थाने के प्रभारी निरिक्षक संजय नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपी घर छोड़कर भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें