फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहद्दीपुर में मोबाइल टॉवर सील

Fri, 12 Feb 2016 01:08 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मोहद्दीपुर में मानक से विपरीत लगे मोबाइल टॉवर को जीडीए ने सील कर दिया। टॉवरों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जीडीए द्वारा कराए गए सर्वे में शहर के करीब आधा दर्जन अन्य मोबाइल टॉवर भी मानक के विपरीत लगे हुए पाए गए हैं। जीडीए अब इनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी में है। सभी को नोटिस भेजा जा रहा है। प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर संजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी से जवाब तलब किया गया है। इन्हें भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मोहद्दीपुर के लोगों ने शिकायत की थी कि घनी आबादी वाले इलाके में मोबाइल टॉवर लगाया गया है। प्राधिकरण ने जब इसकी जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। इसके लिए प्राधिकरण से न तो अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया था और न ही मानचित्र स्वीकृत कराया गया था। टॉवर संकरी गली में लगा हुआ पाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। बता दें कि आर्यनगर, छोटे काजीपुर, जनप्रिय विहार समेत शहर के कई इलाकों में स्थानीय नागरिक मोबाइल टॉवरों के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके हैं। प्राधिकरण के मुताबिक शहर में करीब साढ़े तीन सौ मोबाइल टॉवर हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें