फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीए की दो कॉलोनियों में मिलेगा शुद्ध पानी

Tue, 07 Jun 2016 09:00 PM IST
योगेश्वर, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
water
विज्ञापन
जीडीए जल्द ही अपनी दो कॉलोनियों वसुंधरा और अमरावती के लोगों को बेहद कम दाम पर पीने का शुद्ध पानी मुहैया कराएगा। इस योजना से गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी। जीडीए इन दोनों कॉलोनियों में आरओ प्लांट लगाने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन


पिछली बोर्ड बैठक में जीडीए ने अपनी सभी कॉलोनियों में आरओ का पानी मुहैया कराने का निर्णय लिया था, तय हुआ था कि पॉयलेट प्रोजेक्ट के तौर पर दो कॉलोनियों से इसकी शुरुआत की जाएगी। मार्केट में आरओ के बीस लीटर का जार 25 से 30 रुपये में मिलता है वहीं जीडीए इसे पांच से दस रुपये में मुहैया कराएगा। जून अंत या जुलाई में दोनों कॉलोनियों में आरओ प्लांट की शुरुआत हो जाएगी।

इन कॉलोनियों में पानी की टंकी ठीक न होने से पानी की बहुत बड़ी समस्या थी, जिससे लोगों को घर में पीने के पानी के लिए बोरिंग करवाना पड़ा। हालांकि बोरिंग करवाने के बाद भी लोगों को शुद्ध पानी नसीब नहीं हो रहा था। जीडीए की इस व्यवस्था से अब इन कॉलोनियों के लोगों को पीने के पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसुंधरा और अमरावती में आरओ प्लांट के लिए जल्द ही टेंडर करवाया जाएगा। दोनों जगह शुरुआत होने के बाद अन्य कॉलोनियों में भी इसकी व्यवस्था की जाएगी। 
- डीएस उपाध्याय, जीडीए वीसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें