फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल का गेट तोड़ा, नर्सिंग होम का कब्जा ढहाया

Fri, 05 May 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अतिक्रमण कर बनाया गया स्कूल का गेट ढहाती जीडीए की टीम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने गुरुवार को गोरखनाथ से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। गोरखनाथ क्षेत्र में इस्लामिया गर्ल्स हाईस्कूल का गेट तोड़ा गया। इसे लेकर हंगामा भी हुआ। जीडीए की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। स्कूल प्रबंधन से तीखी नोकझोंक भी हुई। उधर, मिर्जापुर पचपेड़वा में डॉ. आरके सिंह के नर्सिंग होम का कुछ हिस्सा ढहाया गया है। यह नर्सिंग होम बच्चों के इलाज के लिए बना है।
विज्ञापन


जीडीए ने गुरुवार को नकहा रेलवे क्रासिंग से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज तक अतिक्रमण अभियान चलाया। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में 25 अवैध कब्जे ढहाए गए। कब्जा जमाए 12 टीन शेड वालों को हटाया गया। आठ मकानों के अवैध हिस्से ढहाए गए। पांच स्कूल, नर्सिंग होम के खिलाफ भी कार्रवाई हुई। मिर्जापुर पचपेड़वा में नर्सिंग होम पर कार्रवाई के दौरान जीडीए की टीम को विरोध झेलना पड़ा। नर्सिंग होम प्रबंधन ने कार्रवाई को गलत ठहराया। प्रबंधन की तरफ से विरोध प्रदर्शन भी किया गया। हालांकि विरोध का असर टीम पर नहीं पड़ा और कार्रवाई जारी रही।

जीडीए उपाध्यक्ष ओएन सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। शहरवासियों को जाम की समस्या निजात दिलाना है। अतिक्रमण की वजह से सड़कें काफी संकरी हो गई हैं। अभियान चलता रहे, इसके लिए पुलिस, प्रशासन की मदद ली गई है। टीम अब हर क्षेत्र में जाएगी।    
विज्ञापन


सील होंगे 50 अवैध निर्माण, सूची बनी
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 50 अवैध निर्माण सील होंगे। चार जोन के इस अवैध निर्माण की सूची जीडीए ने तैयार कर ली है। छह मई से सील करने का अभियान शुरू होगा। इसकी जिम्मेदारी अलग-अलग अभियंताओं को दी गई है। जोन एक (क) के अवर अभियंता राम इकबाल सिंह, जोन एक (ख) के अवर अभियंता भरत सिंह, जोन दो (क) के अवर अभियंता डीएम शुक्ला, अवर अभियंता जय सिंह, जोन तीन के रणजीत बहादुर सिंह, ज्ञानेश्वर सिंह, यशपाल सिंह और रामेश्वर दुबे को सीलिंग की कार्रवाई करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें