फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धनग्न हाल में गारंटर को तहसील उठा लाए अमीन

विज्ञापन
मुद्रा लोन के लिए गारंटी पड़ने वाले मनिन्द्र कुमार राय को इसी हालत में पकड़ लाये इनको नजारत अनुभाग ?
विज्ञापन
अर्द्धनग्न हाल में गारंटर को तहसील उठा लाए अमीन
विज्ञापन

गोरखपुर। मुद्रा लोन के बकाये की वसूली करने पहुंचे अमीनों ने मानवता को शर्मसार कर दिया। बकायेदार को तो अमीन और पुलिस नहीं पकड़ सक ी, मगर अर्द्धनग्न हाल में उसके भाई व गारंटर को हिरासत में लेकर सदर तहसील चले आए। तीन घंटे तक उसे उसी हाल में तहसील परिसर स्थित नजारत कार्यालय में बैठाए रखा। हालांकि इसकी सूचना जब सदर तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित तक पहुंची तो उन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए अमीनों को फटकार लगाई और गारंटर को तत्काल छुड़वाया। उन्होंने सभी अमीनों को चेतावनी दी कि राजस्व वसूली जरूरी है मगर किसी के साथ अभद्रता हुई तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
महेवा मंडी के रहने वाले धनंजय राय ने 2017-18 में मुद्रा लोन लिया था। 1.90 लाख रुपये नहीं जमा कर पाने पर बैंक ने आरसी जारी कर दी थी। आरोप है कि सोमवार को अमीन आफताब और अखिलेश कुमार पुलिस बल के साथ बकाया वसूली के लिए धनंजय के घर पहुंचे। वह तो मौके पर नहीं मिला मगर स्नान कर घर में दाखिल हो रहे उसके भाई और लोन के गारंटर मनिंद्र कुमार राय मिल गए। अमीन के निर्देश पर पुलिस ने उन्हें अर्द्ध नग्न हालत में ही हिरासत में ले लिया। बकौल मनिंद्र वह गिड़गिड़ाता रहे कि कपड़ा तो पहन लेने दिया जाए। मगर अमीनों ने एक नहीं सुनी। घर से किसी सदस्य तक को कपड़ा लाने का मौका नहीं दिया और तहसील कार्यालय लेते आए। करीब तीन घंटे बाद जब सदर तहसीलदार तक इसकी सूचना पहुंची तो मनिंद्र छूट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना गंभीर है। अर्द्धनग्न हाल में गारंटर को तहसील कार्यालय में पकड़कर लाने की सूचना मुझे देर से मिली। जैसे ही जानकारी हुई तत्काल उसे घर भिजवाया। अमीनों को चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा किसी बकाएदार के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई तो संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संजीव दीक्षित, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें