फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 रुपये में गंगाजल 

Tue, 12 Jul 2016 08:52 PM IST
अनुपम सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
अब घर तक पहुंचेगा गंगाजल - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
शुद्ध गंगाजल के लिए लोगों को अब गंगोत्री जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि कुछ चंद रुपये खर्च कर घर बैठे-बैठ आसानी से गोरखपुर के डाकघर से गंगाजल प्राप्त कर सकते हैं। डाक विभाग में 15 और 22 रुपये में ऋषिकेश का गंगाजल उपलब्ध है।
विज्ञापन


पवित्रता की दृष्टि से हिंदू धर्म में गंगाजल का विशेष महत्व है। धार्मिक कार्यों में गंगा जल की उपयोगिता को देखते हुए डाक विभाग ने इसे डाकघरों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर और बस्ती मंडल के लोगों के लिए गोरखपुर हेड पोस्ट ऑफिस में 200 और 500 एमएल के बोतल में गंगाजल बिक्री के लिए रखा गया है। 200 एमएल की कीमत 15 और 500 एमएल की 22 रुपये रखी गई। हेड पोस्ट ऑफिस में ऋषिकेश का गंगा जल उपलब्ध है।

सीनियर पोस्ट मास्टर लक्ष्मी नारायण पांडेय ने बताया कि गंगाजल के पैकिंग की जिम्मेदारी उत्तराखंड के देहरादून सर्किल ऑफिस को दी गई है। पिछले 24 घंटे में 500 एमएल की 22 और 200 एमएल की तीन बोतल बिक चुकी है। हेड पोस्ट ऑफिस में गंगाजल बिक्री के नाम से एक अलग काउंटर खोला गया है।
विज्ञापन


'बस्ती और गोरखपुर मंडल के लोगों तक गंगाजल उपलब्ध कराने के लिए गोरखपुर हेड पोस्ट ऑफिस में ऋषिकेश का गंगाजल अभी उपलब्ध है। जल्द ही लोगों को गंगोत्री का गंगाजल भी उपलब्ध कराया जाएगा। बिक्री अच्छी होने पर बस्ती मंडल सहित बहराइच, गोंडा आदि जिलों में गंगाजल बिक्री के लिए डाकघरों में भेजा जाएगा।'
विज्ञापन

- संजय सिंह पोस्ट मास्टर जनरल, गोरखपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें