फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए गांधी और शास्त्री

विज्ञापन
महात्मा गॉधी की जयंती पर टाउन हॉल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सदर सांसद रवि किशन और भाज
विज्ञापन
जयंती पर याद किए गए गांधी और शास्त्री
विज्ञापन

गोरखपुर। शहर की सामाजिक संस्थाओं, स्कूल, कॉलेज, सरकारी विभागों में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान कई संगठनों के लोगों ने स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली। डीएम और कमिश्नर ने लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई। कुछ स्कूलों के बच्चों ने रैली भी निकाल कर लोगों को प्लास्टिक के इस्तेमाल से होने वाले खतरों के बारे में जागरूक किया।
दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने की जरूरत बताई। डॉ. वीणा गोपाल मिश्रा ने भी लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। सेंट एंड्रयूज कॉलेज में स्थित महात्मा गांधी अध्ययन केंद्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि गोरखपुर यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग के प्रोफेसर सुधाकर लाल ने कहा कि गांधी के स्वराज्य, अहिंसा एवं असहयोग आंदोलन से जुड़े पक्षों को जानने और पढ़ने की जरूरत है। प्राचार्य प्रो. जेके लाल ने कहा कि जिस स्वतंत्रता की बात गांधी अपने उपदेशों में करते थे वह स्वतंत्रता सिर्फ अंग्रेजों से आजादी में नहीं थी बल्कि व्यक्ति को स्वयं के बुरे आचरण, व्यवहार आदि से भी स्वतंत्र होना पड़ेगा। इससे पहले सुबह एनएसएस की ओर से प्रभातफेरी भी निकाली गई थी। डॉ. एसडी शर्मा, मुख्य नियंता बीपी सिंह, डॉ. दीपक सिंह, सुनीता आदि उपस्थित रहे। इंदिरा गांधी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में गांधी और शास्त्री की जयंती पर प्राचार्य डॉ. रमेश सिंह की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित हुए। डॉ. जया अरुण ने गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कॉलेज लालडिग्गी में गांधी जयंती पर प्रधानाचार्य लक्ष्मीशंकर जायसवाल द्वारा सामूहिक रामधुन का गान किया गया। इस दौरान लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। राजकुमार यादव, अंबुल शुक्ला, दिनेश कुमार शाह आदि उपस्थित थे। सेठ एमआर जयपुरिया कैंपस में विश्व अहिंसा दिवस के रूप में गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए हाजी शरीफ अहमद ने कहा कि ये हम लोगों के लिए गौरव का विषय है कि एक साथ दो महापुरुषों का जन्म दिवस मनाने का अवसर मिला। खैरूल बशर, राजीव केतन, डॉ. शाजिया आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र के द्वारा गांधी जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। युवा समन्वयक सीमा पांडेय ने कहा कि गांधी के विचारों को अपने जीवन में उतारें और सभी स्वच्छता पर ध्यान दें। बाबू पुरुषोत्तम दास राधा रमण दास महाविद्यालय में जयंती पर सामान्य ज्ञान और भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। सामान्य ज्ञान में गुलाम निजामुद्दीन प्रथम रहे। प्राचार्य डॉ. विकास रंजन मणि त्रिपाठी, अमित कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। दिग्विजय नाथ एलटी कॉलेज में भी जयंती पर प्रतियोगिता हुई। भाषण में एकता सिंह को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

नेशनल एजूकेशन सोसाइटी में सदर सांसद रवि किशन मौजूद रहे। उन्होंने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर निकली प्रभात फेरी में भी हिस्सा लिया। सोसाइटी अध्यक्ष प्रेम नारायण श्रीवास्तव, गंगादयाल श्रीवास्तव, मंकेश्वर नाथ पांडेय, पूर्वी नरायन उपस्थित थे। हिमालय पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अमित कुमार पांडेय ने बताया कि गांधी एवं शास्त्री के अनुसार प्रवृत्ति व्यक्ति विशेष नहीं बल्कि विचारात्मक होनी चाहिए। सरस्वती बालिका विद्यालय सूरजकुंड में प्रधानाचार्य सरोज तिवारी की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च के तत्वाधान में इलाहीबाग में बुजुर्ग लोगों को सम्मान देकर जयंती मनाई गई। ताहिरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के द्वारा जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। एमआर जयपुरिया, डॉ. सत्या पांडेय, राकेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य राजबिहारी विश्वकर्मा, व्यास कुमार श्रीवास्तव, सचिन कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, विवेक कुमार, डॉ. संजय सिंह की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में गांधी जयंती पर गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म शो को दिखाया गया। डॉ. मनोज गौतम, शिवानंद, हरिओम यादव, रवि यादव, कमलेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें