अमर उजाला के पत्रकार योगेश्वर सिंह को शहर के लोगों ने शुक्रवार को राप्ती नदी के राजघाट पर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पिता काशीनाथ सिंह ने जब सिसकियों के साथ कांपते हाथों से योगेश्वर की चिता को मुखाग्नि दी तो घाट पर उमड़ा जनसमूह भी सिसक पड़ा। जिंदादिल और मृदुभाषी योगेश्वर को श्रद्धांजलि देने के लिए घाट पर उमड़ी भीड़ उनकी लोकप्रियता की कहानी बयां कर रही थी।
सड़क हादसेमें घायल योगेश्वर का गुरुवार की देर शाम लखनऊ के सहारा हास्पिटल में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार को जब न्यू महेवा कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचा तो समूचा इलाका लोगों की चीत्कार से गूंज उठा। पहले वैदिक औपचारिकता पूरी की गई, उसके बाद सैकड़ों की तादाद में लोग शव को लेकर राजघाट पहुंचे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
घाट पर श्रद्धांजलि देने वालों में सदर सांसद महंत आदित्यनाथ, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी, संजय सिंह, विपिन सिंह, बसपा नेता राजेश पांडेय, स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रधानाचार्य संतोष रावत, सीओ कैंट ए. मिश्रा, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नेलाल यादव, रामाश्रय यादव, दिलीप कुमार, जर्नादन सिंह, चंद्रविजय सिंह, डॉ. त्रिलोचन रंजन, राजेश जायसवाल, जितेंद्र सैनी, रामभुआल कुशवाहा, रणंजय सिंह जुगनू, श्याम यादव, जिला पंचायत सदस्य पवन सिंह, क्रिकेट खिलाड़ी रीना सिंह, कोच विजय लक्ष्मी सिंह, सीमा विश्वकर्मा, अनुराधा सिंह, अभय सिंह आदि शामिल रहे।
शहर ने दी श्रद्धांजलि, फुटबाल मैच हुअा स्थगित
अमर उजाला के पत्रकार योगेश्वर सिंह को शहर में विभिन्न संगठनों ने शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। शुक्रवार को सेंट एंड्रयूज कालेज में आयोजित फुटबाल मैच स्थगित कर दिया गया। भाजपा कार्यालय में हुई शोकसभा में नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल एवं प्रवक्ता सत्येंद्र सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता जगत ने एक होनहार, मिलनसार व युवा पत्रकार खो दिया है। ईश्वर उनके परिवार को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करें। भाजपा नेताओं ने दो मिनट का मौन भी रखा। इस दौरान जर्नादन तिवारी, कामेश्वर सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राहुल श्रीवास्तव, संतराज यादव, देवेंद्र पाल, विश्वजीताशु सिंह आसू, रमेश सिंह, राधेश्याम सिंह चिंतामणि, निर्मला द्विवेदी, अमिता गुप्ता, अनिता रानी, ओमप्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
उधर, रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में क्षेत्रीय खेल अधिकारी एके पांडेय, हरीराम यादव, अनिल तिवारी, पीसी शुक्ला, प्रवीण कुमार, सीमा, विजय, लक्ष्मी सिंह आदि मौजूद थे। महाराणा प्रताप इंटर कालेज में भी दो मिनट का मौन रखा गया। यहां कृष्णकांत यादव, हरिशंकर गुप्ता, यशवंत सिंह, यागेंद्र नाथ यादव, ओम प्रकाश धर दुबे, किशोर कुमार जायसवाल, नियाज, मुरलीधर त्रिपाठी, अंगद यादव, रोहित आदि मौजूद थे। उधर, सेंट एंड्रयूज कालेज में शोक के चलते फुटबाल मैच स्थगित कर दिया गया। इस दौरान हुई शोक सभा में नसीम अहमद, शिव कुमार, गौतम सरकार, मनीष राना, विकास कुमार, कुबान अली, संजय चौहान, योगेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
पत्रकार योगेश्वर सिंह के निधन पर आर्यनगर व्यापार मंडल के सदस्यों ने शोक सभा की। दो मिनट मौन रहकर उनकी आत्मा के शांति की प्रार्थना की। आनंद शंकर, कवलजीत सिंह, शक्ति मोहन, सोनी अग्रवाल, अजय कुमार, शहनवाज, दीप अग्रवाल, अंकित, संजीव, नवोदित, राकेश गुप्ता आदि उपस्थित थे। बार एसोसिएशन की ओर से भी योगेश्वर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर अभिमन्यु सिंह, प्रियानंद सिंह आदि मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की तरफ से लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर हुई सभा में शहीद सैनिकों और पत्रकार योगेश्वर को श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि देने वालाें में अमरनाथ यादव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, शेखर शरण श्रीवास्तव, हरिनारायण पांडेय, संजीव कुमार गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह, समीर पांडेय, उमेश श्रीवास्तव, मानदेय सिंह, रूपेश मिश्रा, राजेश राव, आरडी चतुर्वेदी, कौशल शुक्ला, रामप्रताप सिंह, रवींद्र कुंवर, दिनेश सिंह, रामकरन, अजय सिंह, मुरलीधर आदि शामिल थे।