फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवान का शव पहुंचते ही उमड़ी भीड़

Sun, 20 Mar 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सैनिक सम्मान के साथ इटौवा घाट पर अंतिम संस्कार हुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ब्रह्मपुर। मुजफ्फरपुर में हत्या कर फेंका गया एसएसबी जवान का शव शुक्रवार देर शाम पैतृक गांव पहुंचते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ गांव पहुंच गई। शनिवार सुबह इटौवा घाट पर सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि ब्रह्मपुर गांव के श्रीभागवत मिश्र के छोटे बेटे विवेक मिश्र की पोस्टिंग एसएसबी के 45वीं बटालियन बीरपुर (सोपोर) में रेडियो ऑपरेटर के पद पर हुई थी। छुट्टी समाप्त होने के बाद वे 16 मार्च को ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। 17 मार्च की सुबह मुजफ्फरपुर में उनकी हत्या कर फेंकी गई लाश पुलिस ने बरामद की थी। बैग और जेब में मिले कागजातों के आधार पर उनकी पहुंचा हुई थी।

शुक्रवार देर शाम परिवार के कुछ सदस्य और रिश्तेदार विवेक मिश्र का शव लेकर गांव पहुंचे। साथ में एसएसबी के जवान भी मौजूद रहे। शव पहुंचते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यहां मौजूद सभी की आंखें नम थीं। शनिवार सुबह शवयात्रा निकाली गई। इटौवा घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान गोरखपुर से एसएसबी के पांच जवान सहित एसडीएम चौरीचौरा हरिश्चंद्र सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी पहुंचे। एसएसबी जवानों ने साथी को अंतिम सलामी दी। पिता ने जैसे ही मुखाग्नि दी सभी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन


इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लाल मोहन यादव, सपा के चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मुन्नीलाल यादव, भाजपा नेता संगीता यादव, कांग्रेस नेता अरुण दुबे, पूर्व विधायक बेचन राम, विधायक जयप्रकाश निषाद के अलावा गब्बर यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें