फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मुफ्त होगी रीढ़ के गठिया की जांच

Tue, 05 Jan 2016 08:18 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में खुले एसआरएल (सुपर रेलिगर लेबोरेटरिज) लैब में 12 महत्वपूर्ण जांचे बढ़ेंगी। शासन ने इसके लिए अस्पताल प्रशासन से शेष जांचों की सूची मांगी है। ताकि उन जांच को भी दायरे में लाया जा सके। डॉक्टरों ने आपसी तालमेल करके 12 जांचों की सूची भेज दी है। वहीं एसआरएल के प्रभारी ने भी इन जांचों पर मोहर लगाते हुए अनुमति के लिए शासन को भेजा है।
विज्ञापन


अस्पताल की ओर से एचएलए बी-27 (रीढ़ के हड्डी में गठिया), एडीजी (शरीर में ऑक्सीजन लेबल) खासकर इंसेफेलाइटिस मरीजों में आने वाले झटके के लिए, हीमोग्राम बीएस (लीवर, किडनी प्रोफाइल), विटामिन डी 3, टेरोपोनिन (हृदय में दर्द की वजह जानने की जांच), थॉयराइड प्रोफाइल एफटीएचएस, एफटी 3, एफटी 4 और ईएसआर (शरीर में इंफेक्शन) की जांच को भी शामिल करने की सिफारिश की है।

इसमें एचएलए बी-27 जांच अभी किसी भी प्राइवेट पैथोलॉजी में उपलब्ध नहीं है। वहीं विटामिन डी 3 की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज में 600 रुपये देने होते हैं। एडीजी जांच मेडिकल कॉलेज में नहीं है और प्राइवेट पैथोलॉजी में इसके लिए एक हजार रुपये देने होते हैं। इसी तरह टेरोपोनिन जांच के लिए 1200 रुपये देने होते हैं, थॉयराइड जांच प्राइवेट पैथोलॉजी में 450 रुपये की होती है। इन सभी जांचों की सुविधा अस्पताल में नि:शुल्क होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें