फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी कक्षा की छात्रा के साथ चार किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 12 Apr 2019 09:38 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुदही (कुशीनगर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कुशीनगर के विशुनपुरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छठी कक्षा की छात्रा के साथ गुरुवार की देर शाम गांव के ही चार किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार को दोपहर बाद पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने चारों आरोपी किशोरों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


कक्षा छठी में पढने वाली 13 वर्षीय किशोरी गुरुवार की देर शाम भोजन बनाने के लिए घर के पास खलिहान में रखा गन्ने का पत्ता लेने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के चार किशोर पहुंच गए और किशोरी का मुंह दबा कर मक्के के खेत में उठा ले गए। आरोपियोंं ने किशोरी संग बारी- बारी से दुष्कर्म किया। जब एक घंटे तक छात्रा घर नहीं पहुंची तो उसकी बड़ी बहन दूसरे घर पर पशुओं की देख- रेख कर रही मां के पास छात्रा के विषय में फोन कर पूछा।

उसके बाद मां ढूंढने निकल गई, जहां सड़क पर दो युवक मिले जो पहरेदारी कर रहे थे, तभी छात्रा की आवाज सुनाई दी। छात्रा की आवाज सुनकर मां मक्के के खेत में पहुंच गई। मां को देख कर चारों आरोपी भाग निकले। उसके बाद मां पीड़ित बेटी को उठा कर घर लाई, जहां छात्रा ने मां को आपबीती बताई। पीड़ित बेटी को लेकर मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। 
विज्ञापन


सूचना के बाद एसपी नार्थ गौरव वंशवाल और एसओ मौके पहुंच गए और घटना की जानकारी जुटाई। एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया कि चारों आरोपी किशोर है। उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉस्कों एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। चारों आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें