फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस के साथ छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छह गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा चरस बरामद
विज्ञापन

गोरखपुर। 1.250 किलोग्राम चरस के साथ पुलिस ने बुधवार को छह आरोपियों को बशारतपुर पानी टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का सामान भी बरामद किया है।
सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में उनकी पहचान पूर्वी बशारतपुर निवासी माथुर अली अंसारी, धर्मपुर निवासी पंकज पांडेय, मंझा टोला निवासी उपेंद्र शर्मा, कमल किशोर, गुनगुन कोठा निवासी गोलू यादव और आमबजार निवासी संदीप कुमार वर्मा के रूप में हुई। संदीप वर्मा के वहां से एक किग्रा 250 ग्राम चरस के साथ चुराया गया सामान भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की रात में राजमहल मैरेज लॉन के सामने निर्माणाधीन मकान से सामान चोरी की थी, जिसे संदीप वर्मा के घर पर छिपा दिया गया था। इनके पकड़े जाने से छह मामलों का पर्दाफाश हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें