फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा में उठा नौसड़ पर फ्लाईओवर का मुद्दा

Thu, 25 Feb 2016 08:55 PM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ग्रामीण विधायक विजय बहादुर यादव ने विधान सभा में नौसड़ तिराहे पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के नौसड़ तिराहे पर प्रतिदिन यातायात का दबाव होने से राहगीरों को घंटों जाम की समस्या से जूझता पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह तिराहा गोरखपुर को वाराणसी, लखनऊ और सोनौली मार्ग से जोड़ता है। गोरखपुर मुख्यालय को दक्षिणांचल से जोड़ने का यह एकमात्र मार्ग है। इस कारण इस पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। सैलानी इसी मार्ग से नेपाल, वाराणसी लखनऊ व कुशीनगर की यात्रा करते हैं।

इस तिराहे पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रह-रहकर जाम लगने से स्कूल जाने वाले बच्चे, ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों के साथ ही एंबुलेंस को भी मेडिकल व सदर जाने में जूझना पड़ता है। यातायात सुगम बनाने एवं जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नौसड़ तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण आवश्यक है। विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक की मांग पर संसदीय कार्यमंत्री को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें