फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पहली बार मेडिकल की प्रवेश परीक्षा

Wed, 05 Apr 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
NEET - फोटो : social media
विज्ञापन
देश के सरकारी और गैर सरकारी मेडिकल कॉलेजों के एमबीबीएस, बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए तैयारी कर रहे गोरखपुर-बस्ती मंडल के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें प्रवेश परीक्षा देने के लिए लखनऊ या फिर वाराणसी नहीं जाना होगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) ने पहली बार गोरखपुर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का सेंटर बनाया है। यह टेस्ट ऑफलाइन होगा।
विज्ञापन


नीट का आयोजन सात मई को होगा। इसके लिए सीबीएसई ने 103 शहरों में 2200 सेंटर बनाए हैं, जिनमें 23 शहर ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार सेंटर बनाया गया। इसमें गोरखपुर भी शामिल है। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर अजीत दीक्षित ने बताया कि नीट के रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में आएंगे, फिर काउंसिलिंग कराकर निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस, बीडीएस की सीटें भरी जाएंगी। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 10-11 अप्रैल तक फाइनल की जाएगी। 
 
41.42 फीसदी बढ़ गए स्टूडेंट
नीट में इस बार 11,35,104 स्टूडेंट शामिल होंगे। यह संख्या में पिछले साल की अपेक्षा 41.42 फीसदी ज्यादा है। वर्ष 2016 के नीट में 8,02,594 स्टूडेंट शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


यूपी के इन शहरों में भी नीट 
बरेली, गाजियाबाद, झांसी, लखनऊ, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), वाराणसी, गोरखपुर
 
10 दिन पहले से दें मॉक टेस्ट
केमिस्ट्री के एक्सपर्ट रजनीश सिंह का कहना है कि परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा के अनुरूप खुद को तैयार करना जरूरी होता है। ऐसे में विद्यार्थियों को अपने घर में ही कम से कम 10 दिन पहले से निर्धारित समय पर परीक्षा के माहौल में मॉक टेस्ट देना शुरू कर देना चाहिए। इसमें फिजिक्स के 70 मिनट, केमिस्ट्री के 60 मिनट, बॉटनी और जूलोजी के लिए 50 मिनट का समय रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें