फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय बहादुर, जय प्रकाश समेत 9 के गनर हटाए गए

Tue, 04 Apr 2017 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सत्ता बदलने के साथ ही गनर लेकर वीआईपी बने लोगों के गनर वापस ले लिए गए हैं। पूर्व विधायक विजय बहादुर, जयप्रकाश समेत जिले में 9 लोगों के गनर छीने गए हैं। इसी तरह जोन के अन्य जिलों में भी कार्रवाई की गई है। हालांकि पुलिस ने इनके नाम बताने से बच रही है। 
विज्ञापन


15 दिन पहले ही आईजी ने सभी जिले के एसएसपी, एसपी को यह आदेश दिया कि वे जिले में समीक्षा कर ऐसे लोगों से गनर वापस लें जिनपर आपराधिक मुकदमे हो या फिर गनर की जरूरत नहीं है। इसके बाद से जोन भर में कार्रवाई की गई है। गोरखपुर में 9 लोगों की सुरक्षा में लगे 11 लोगों को वापस लिया गया है। वहीं देवरिया में सात, कुशीनगर में चार, महराजगंज में पांच, बस्ती में सात, सिद्धार्थनगर में तीन, गोंडा में आठ, बहराइच में छह, बलरामपुर में चार, श्रावस्ती में दो लोगों के गनर हटाए गए है।

आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि गनर लिए लोगों की समीक्षा कर गनर हटाए जाने का आदेश दिया गया था। इसके तहत जोन में 62 लोगों की सुरक्षा हटाई गई है। सभी पुलिस अधीक्षकों को आदेश दिया गया है कि भविष्य में आपराधिक रिकॉर्ड या माफिया छवि वाले व्यक्तियों को किसी तरह की पुलिस सुरक्षा न दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें