फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगासन में मुस्कान यादव अव्वल रहीं

Mon, 05 Dec 2016 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह के अंतर्गत एमपी बालिका इंटर कालेज में कबड्डी प्रतियोगिता खेलते महाराणा प्रताप बालिका इंटर कालेज व महाराणा प्रताप कृषक इंटर कालेज जंगल धूषण के खिलाड़ी। - फोटो : ‌‌shivharsh
विज्ञापन
महाराण प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक समारोह के अंतर्गत सोमवार को बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता, चित्रकला, योगासन, प्रश्नमंच, शिक्षाप्रद संत बचन, पीटी एनसीसी कबड्डी बालिका वर्ग प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन


योगासन प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज गोरखपुर को क्रमश: मुस्कान यादव, हंसिका राव, तृतीय स्थान हरपुर बुदहट के छात्र प्रवीन कुमार को दिया गया। प्रश्न मंच प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान रामगुलाम राय, शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय गोरखपुर की टीम द्वितीय स्थान चंद्रकांति रमावती देवी, आर्य महिला पीजी कॉलेज गोरखपुर तथा तृतीय स्थान द्विग्विजयनाथ पीजी कॉलेज की टीम को दिया गया। 

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ केक्रमश: प्रियांशु मद्धेशिया, तृतीय स्थान गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ भरोहिया पीपीगंज की छात्रा आरती कुमारी को मिला। कबड्डी प्रतियोगिता में मैना देवी बालिका इंटर कॉलेज सुभाषचंद बोस नगर की टीम विजयी रही। बालिका वर्ग की वरिष्ठ वर्ग में दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम विजयी रही। उप विजेता एमपी पीजी कॉलेज जंगल धूषण की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें