फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पुरुष बांझपन का सफल ऑपरेशन

Sat, 07 Jan 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मेड‌िकल कालेज
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में पुरुष बांझपन (वेरिकोसेल) का सफल ऑपरेशन किया गया। डॉ. अभिषेक जीना की टीम ने शुक्रवार को एक युवक की जिंदगी में नई खुशियां भर दीं। शादी के चार साल बीत जाने के बाद भी वह पिता की खुशी हासिल नहीं कर पा रहे थे। मेडिकल कॉलेज में इस तरह का यह पहला ऑपरेशन है।
विज्ञापन


संतकबीरनगर के शैलेश की शादी चार साल पहले हुई थी। नपुंसकता की वजह से उनका वैवाहिक जीवन प्रभावित होने लगा था। इधर-उधर दिखाने के बाद वह मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अभिषेक जीना के पास पहुंचे तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराया, जिससे बीमारी का पता चल गया। इसके बाद उन्होंने एनेस्थीसिया के डॉ. सतीश की मदद से डॉ. गौरव पाल व डॉ. कृष्ण मोहन के साथ मिलकर बृहस्पतिवार को शैलेश की सफल सर्जरी की। लेप्रोस्कोपी से सर्जरी होने की वजह से शुक्रवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


क्या है वेरिकोसेल
इस बीमारी में अंडकोश के दोनों ओर की नसों में सूजन आ जाता है, जिस वजह से शुक्राणु नहीं बन पाता है या फिर कम बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें