फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनाहों की माफी का महीना है रमजान

Sat, 11 Jun 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रमजान के पहले जुमे पर ‌नमाज अदा करते रोजेदार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रमजान के पहले जुमे की शाम अकीदतमंदों ने नमाज अताकर गुनाहों की माफी मांगी और अल्लाह के इबादत की चर्चा की। गाजी रौजा मोहल्ले में देर शाम गाजी मस्जिद के मौलाना हाफिज रियाज अहमद ने नमाज अता कराई और जायरीनों को रमजान के पहले जुमे के महत्व से अवगत करवाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रमजान शरीफ का पहला असरा है और आज पहले असरे का पहला जुमा है। इसमें अल्लाहताला ने रहमत रखी है। बंदे को रब के रहमत का तलबगार रहना चाहिए। मौलाना की तकरीर पर गौर फरमाते हुए बीफॉर्मा के छात्र असहर उस्मानी ने अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया और पहले जुमे के महत्व के बारे में विस्तार से जाना।

मौलाना ने सभी को बताया कि ज्यादा से ज्यादा अल्लाह की इबादत करें। अपने गुनाहों की माफी मांगे। इस माह में जो दुआ मांगेंगे, अल्लाहताला सब कुबूल करेंगे। मछली के कारोबारी अली अहमद ने रमजान माह के चौथे रोजे के बारे में वहां मौजूद एक-दूसरे से मंथन किया और अपनी बातों को साझा करते हुए सभी से दुआएं मांगने की वकालत की।
विज्ञापन

साथ ही खान-पान पर भी चर्चा की।

जमाल साहब, सैय्यद, मुख्तार, डा. शफी आदि के साथ बच्चे भी गाजी मस्जिद में नमाज अता करने पहुंचे थे। साजिद, नादिर, असलम आदि बच्चे आपस में बातें कर रहे थे कि प्यास तो लगी है, मगर रमजान माह में अल्लाह के लिए वह हर दर्द सहने को तैयार हैं। मोहल्ले में मस्जिद से थोड़ी दूर रंग-बिरंगी रोशनियों के बीच सजी दुकानों पर चर्चा करते हुए डा. शफी रहमान, मो. रफी, मो. जकी सिद्दीकी, मुबारक आदि रमजान के पहले जुमे पर अल्लाहताला से मांगी जाने वाली दुआओं के महत्व पर एक-दूसरे से चर्चा करते हुए नजर आए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें