फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व की लड़ाई में दो गुट आमने-सामने, तड़तड़ाईं गोलियां, असलहा लहराते हुए फरार

Wed, 11 Sep 2019 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

गुलरिहा इलाके के सेमरा तिराहे के पास युवकों के दो गुट वर्चस्व को लेकर आमने-सामने आ गए। दहशत फैलाने को एक पक्ष ने फायरिंग कर दी और फरार हो गए। संयोग अच्छा था कि गोली किसी को नहीं लगी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन


गुलरिहा के सेमरा तिराहा निकट खजांची चौराहा पर इसी थाना क्षेत्र के हरसेवकपुर नम्बर दो शिव मंदिर टोला निवासी पीयूष सिंह और गोविंद निषाद आपस में बात कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान 50 की संख्या में बाइक से पहुंचे युवकों ने उन्हें घेर लिया। उनमें से कुछ युवकों ने दोनों पर फायरिंग कर दी। संयोग अच्छा था कि उन्हें गोली नहीं लगी। उधर, फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके की दुकानों के शटर गिरने लगे।

भीड़ जुटने लगी जिसके बाद हमलावर असलहा लहराते हुए भाग निकले। 100 नम्बर की सूचना पर थानाध्यक्ष गुलरिहा मनोज कुमार राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। मोहम्मद हसन और पीयूष सिंह में वर्चस्व की लड़ाई है। दोनों एक ही इलाके के रहने वाले हैं। दोनों ही जमीन का भी काम करते हैं। बीते चार वर्षों से वर्चस्व को लेकर इनके बीच कई बार विवाद हो चुका है। पुलिस के मुताबिक मो. हसन और उसके पक्ष के लोगों ने पीयूष और गोविंद पर हमला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें