फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान तमंचे से हर्ष फायरिंग, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दौरान तमंचे से हर्ष फायरिंग, आठ घायल
विज्ञापन

चिलुआताल (गोरखपुर)। इलाके के फर्टिलाइजर के पास भगवानपुर में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में आठ लोग घायल हो गए। सभी को गोली के छर्रे लगे थे। पुलिस ने सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के बाद छह को घर भेज दिया गया लेकिन पेट में छर्रे लगने की वजह से दो बच्चों की हालत गंभीर है। डॉक्टर उनकी हालत चिंताजनक बता रहे हैं। घटना के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रथमेश कुमार, सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने एहतियातन मौके पर फोर्स तैनात कर दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कराया गया। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
घटना मंगलवार की रात 9 बजे के करीब हुई। पुलिस के मुताबिक गांव का सूरज अपने मित्रों के साथ मिलकर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना कराता है। रात में प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थी। इसी दौरान गांव के सुनील निषाद उत्साह में बारह बोर तमंचे से फायर करने लगे। गोली नहीं चली तो तमंचा सड़क की ओर करके चेक करने के लिए खोलने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान गोली चल गई और छर्रों के छिटकने से आठ लोग घायल हो गए। गांव की राधिका (45) पत्नी राधेश्याम, गोपाल निषाद (16) पुत्र रामनयन, निर्मला (27) पत्नी गोपाल निषाद, राज निषाद (9) पुत्र जुगनू, रिशु (12) पुत्र कपिल निषाद, सुमन (10) पुत्री दशरथ निषाद, किरन शर्मा (14), ज्ञानमती (60) को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

राज और सुमन का उपचार चल रहा है। पुलिस ने गोपाल निषाद की तहरीर पर सुनील, अजय, गोलू के खिलाफ हत्या की कोशिश, 7 सीएलए की धारा में केस दर्ज कर आरोपियों के घरवालों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें