फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे वर्कशाप में लगी आग, मची अफरा तफरी

Sun, 30 Apr 2017 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेलवे वर्कशाप में लगी आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल। - फोटो : shivharsh
विज्ञापन
राजकीय पालिटेक्निक के सामने स्थित रेलवे वर्कशाप में शनिवार की दोपहर कूड़े के ढेर में आग लग गई। लोग आग पर काबू पाते इससे पहले आसपास की झाड़ियां भी जलने लगीं। गनीमत रही की आग से जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। आनन फानन मेें आग की सूचना फायर विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की नौ गाड़ियों और आरपीएफ जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

प्लास्टिक, रबड़, रैक्सिन के ढेर में आग लगने की वजह से वर्कशाप और आस पास के इलाकों को विषैले धुएं ने काफी देर तक अपनी चपेट में ले रखा था।  शनिवार को हॉफ टाइम होने की वजह से गनीमत थी की ज्यादातर कर्मचारी वहां से निकल चुके थे। मगर जो मौजूद थे उनमें बाहर निकलने की होड़ नजर आई। आग के विकराल रूप लेने पर एयरफोर्स से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुला लिया गया था। बताया जा रहा है कि शहर में जाम के चलते समय से गाड़ियां रेलवे वर्कशॉप समय से नहीं पहुंच सकीं। इससे भी आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को कड़ी मशक्क्त करनी पड़ी।
  खल गई खुद के फायर ब्रिगेड की कमी वर्कशाप कर्मचारियों के अनुसार 1999 तक खुद रेलवे के पास फायर ब्रिगेड मौजूद थी। इसमें तीन शिफ्ट में पांच गाड़ियों के साथ 60 कर्मचारी तैनात थे मगर उपयोग ना होने पर 1999 में उसे बंद कर दिया गया। शनिवार को आग बुझाने के दौरान रेलवे के कर्मचारियों को अपने फायर ब्रिगेड की कमी खल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें